नई दिल्ली, जुलाई 28। जानकारो और बैंकरों का कहना है कि भारत में इस समय ऋण वृद्धि तीन साल के उच्च स्तर पर है। इस साल आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि के साथ साथ लोन लेने में भी बढ़ोत्तरी हुई है। लेकिन बैंको में जमा होने वाले पूंजी में धीमी गती के कारण बैंक जमा दर को जल्द ही बढ़ा सकते हैं। अगर बैंक ऐसा कदम उठाते हैं तो ग्राहको को बैंक में जमा धन पर ज्यादा ब्याज मिलेगा। ब्याज बढ़ने से लोग बैंको में पैसा जमा करना भी शुरू करेंगे।
लोग बैंको में कम जमा कर रहें है पैसा
सरकारी ऋणदाता बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनवीस ने कहा कि जमा वृद्धि में कमी आई है क्योंकि उच्च मुद्रास्फीति के परिणामस्वरूप लोगो को कम बचत हुई है। इस समय जमाकर्ता बेहतर रिटर्न की तलाश में शेयरों और म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना पसंद कर रहे हैं। अपनी जमा वृद्धि को बढ़ाने के लिए, देश के सबसे बड़े निजी ऋणदाता, एचडीएफसी बैंक ने विदेशों में रहने वाले भारतीयों द्वारा रखे अनिवासी खातों पर उच्च ब्याज दर की पेशकश करके अपनी जमा राशि को बढ़ाने के लिए एक अभियान शुरू किया है। विश्लेषकों का मानना है कि अन्य ऋणदाता भी इसी तरह के कदमों का अनुसरण कर सकते हैं।
धन जुटाने का प्रायास करेंगे बैंक
मुद्रास्फिती से निपटने के लिए रिजर्व बैंक ने इस साल दो बार रेपो दर बढ़ाया है, जिसके कारण बैंकों ने सेविंग अकाउंट और फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाली ब्याद दर को बढ़ाया है। लेकिन, बावजूद इसके लोग बैंको में कम पैसा जमा कर रहे हैं। शेयर मार्केट में भी अच्छा रिटर्न नहीं मिल रहा है। महंगाई के कारण लोग पैसो की बचत भी कर रहे हैं।
ब्याज दर बढ़ाएंगे बैंक
रेटिंग एजेंसी आइसीआरए ने पिछले हफ्ते एक नोट में कहा था कि उसे उम्मीद है कि बैंक "जमाओं का आक्रामक रूप से पीछा करना शुरू कर देंगे, जिससे जमा दरों में भी वृद्धि होगी। रिपोर्ट में कहा गया कि " भारतीय बैंकों की जमा वृद्धि, वर्तमान में 9.8% है जो, पिछले 14 महीनों से दहाई के निचे रही है।, जबकि क्रेडिट वृद्धि - वित्त वर्ष 2011 में 5.6% के रिकॉर्ड निचले स्तर को छूकर - लगभग तीन गुना बढ़कर 14.4% हो गई है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
