2000 Rs Note: 30 सितंबर 2023 को 2000 रुपये का नोट जमा कराने की डेडलाइन खत्म हो रही है। 19 मई 2023 को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 2,000 रु के नोट वापस लेने का ऐलान किया था। इन नोटों को बैंक में जमा करने या इन्हें बदलने के लिए 30 सितंबर तक का वक्त दिया गया था। ये समय सीमा अब 5 दिनों में समाप्त होने वाली है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बैंक में इन नोटों को जमा करने की तारीख आगे नहीं बढ़ाई जाएगी, इसी वजह से आपके पास भी 2,000 रु के नोट हैं तो इन 5 दिनों में बैंक जाकर बदलवा लेना बेहतर होगा।

इन नोटों को 5 दिन में बदलवा लें
रिजर्व बैंक के अनुसार, अब तक 3.56 ट्रिलियन रुपये बैंक में जमा हो चुके हैं, हालांकि, अभी भी 7 फीसदी नोट प्रचलन में हैं। जिन नोटों को बदलवाने के लिए काफी कम वक्त बचा हुआ है।
लोगों से आरबीआई ने 2,000 रु के नोट को बैंकों में 30 सितंबर, 2023 तक जमा कराने या अन्य मूल्य वर्ग के नोट के साथ बदलवाने का अनुरोध किया है।
2000 रु वर्ष 2016 में लाया गया था
रिजर्व बैंक ने 2,000 रु के नोट वापस लेने की घोषणा करते हुए कहा था कि अधिकतर 2000 के नोट इस्तेमाल में नहीं है। इसी वजह से अब 30 सितंबर के बाद ये चलन में नहीं रहेंगे। इसे जिस वजह से लाया गया था, वह पूरा हो चुका है।
आरबीआई ने कहा कि वर्ष 2018-19 में 2,000 रु के नोटों की छपाई बंद कर दी थी। केंद्रीय बैंक ने इन नोट को वापस लेने के पीछे क्लीन नोट पॉलिसी का भी हवाला दिया। आरबीआई ने एक वक्त में 2 हजार रु के नोट को बदलने की सीमा 20 हजार रु रखी थी। बता दें 1 हजार और 500 रु के नोटों को हटाकर गुलाबी रंग का 2 हजार रु का नोट नवंबर 2016 में लाया गया था।
कहा बदले जाएंगे 30 सितंबर के बाद 2000 रु के नोट
2,000 रु के नोट 30 सितंबर के बाद भी वैध मुद्रा बने रहेंगे, लेकिन इन 2,000 रु के नोट को लेन देन के उद्देश्य से स्वीकार नहीं किया जायेगा। इन नोटों को सिर्फ आरबीआई के साथ ही बदला जा सकता है साथ ही धारक को ये बताना होगा कि इसे 30 सितंबर से पहले तक क्यों नहीं बदला गया।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications