नयी दिल्ली। निवेश या किसी बिजनेस से रातोंरात अमीर बनने के सपने बहुत लोग देखते होंगे। मगर ऐसा सब के साथ नहीं होता। पर लॉटरी एक ऐसा रास्ता है, जिससे किस्मत का धनी व्यक्ति पैसों के मामले में भी धनी बन सकता है। हर साल भारत से लेकर अमेरिका तक कई लोगों की करोड़ों रु लॉटरी लगती है। ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है दक्षिण अफ्रीका से। मगर ये वाक्या काफी दिलचस्प है। दक्षिण अफ्रीका में एक व्यक्ति का गर्लफ्रेंड के साथ जिस दिन ब्रेकअप हुआ, उसी दिन उसकी 30 करोड़ रु की लॉटरी लगी। आइए जानते हैं पूरी कहानी।
ब्रेकअप से था परेशान
जोहानसबर्ग, दक्षिण अफ्रीका के एक व्यक्ति का पहले दिल टूटा और फिर वो उसकी 30 करोड़ रु की लॉटरी लग गई। गर्लफ्रेंड के साथ ब्रेकअप के बाद ये शख्स काफी पेरशान था। मगर दिन खत्म होने से पहले ही उसकी किस्मत ने ऐसी पलटी मारी की उसके सारा दुख छूमंतर हो गया। मुश्किल समय पर अचानक मिली इतनी बड़ी खुशी पर ये व्यक्ति भी यकीन नहीं कर पाया।
क्यों हुआ ब्रेकअप
जैक (बदला हुआ नाम) अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लंबे के साथ रह रहे थे। मगर कुछ दिन पहले जैक और उनकी गर्लफ्रेंड के बीच कहासुनी हो गई। इस घटना के बाद उनकी गर्लफ्रेंड ने उनके साथ ब्रेकअप कर लिया और उन्हें छोड़कर चली गईं। इससे जैक काफी परेशान हो गए। जैस कुछ समझ नहीं पा रहे था कि किया जाए। इसी बीच उन्होंने अपनी लॉटरी का टिकट ढूंढा और उसे चेक किया।
करोड़पति बने गए जैक
ब्रेकअप के बाद जैक ने खराब मूड में ही लॉटरी चेक की। उन्होंने देखा कि वे 30 लाख पाउंड की लॉटरी जीत चुके हैं। 30 लाख पाउंट भारतीय मुद्रा में करीब 30 करोड़ रु होते हैं। जैक के पास इतनी बड़ी रकम जीतने के बाद दुखी होने की कोई वजह नहीं थी।
यकीन कर पाना हुआ मुश्किल
एक बड़े झटके के बाद इतना बड़ा इनाम जीतना जैक को किसी सपने की तरह लगा, जिससे उबरने के लिए वे काफी देर तक ठंडे पानी से नहाए। काफी देर नहाने के बाद वे बाथरूम से बाहर आए और आराम से एक बार फिर लॉटरी चेक की। फिर उन्हें मालूम हुआ कि ये सपना नहीं है, बल्कि उन्होंने एक बड़ा जैकपॉट जीता है। इतना बड़ा इनाम जीतने से जैक के सारे गम खत्म हो गए।
रिटायर होने का प्लान नहीं
ये सारा वाक्या 15 जनवरी का है। इसके बाद 19 जनवरी को वे नेशनल लॉटरी ऑपरेटर के ऑफिस गए और लॉटरी टिकट के साथ जैकपॉट इनाम के लिए क्लेम किया। उनके सारे दस्तावेज सही थे। बता दें कि जैक फाइनेंस सेक्टर में जॉ करते हैं। एक बड़ा इनाम जीतने के बावजूद जैक रिटायर होना नहीं चाहते। उनका इरादा इन पैसों को निवेश करने और दान करने का भी है। हाल ही में केरल के एक लॉटरी बेचने वाले की ही करोड़ों की रु की लॉटरी लगने की घटना सामने आई। 46 वर्षीय शरफुद्दीन की केरल में 12 करोड़ रु की लॉटरी लगी। तमिलनाडु के करीब तेनकाशी के शरफुद्दीन खुद एक लॉटरी विक्रेता हैं। जिन लॉटरियों को वे बेच रहे थे उनमें से एक उन्हीं के पास बच गई और इसी बची लॉटरी में उन्हें 12 करोड़ रु का इनाम लग गया।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
