नई दिल्ली, जुलाई 18। पब्लिक सेक्टर की टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) हमेशा अपने ग्राहको के लिए किफायती रिचार्ज प्लान लाता रहता है। बीएसएनएल के रिचार्ज प्लान के लिस्ट में अनेकों ऐसे प्लान है जो प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के प्लान के मुकाबले सस्ते और ज्यादा फायदे देने वाले हैं। सरकारी कंपनी छोटे और लंबे समय सीमा के लिए अनेकों रिचार्ज प्लान उपलब्ध कराती है। बीएसएनएल का एक ऐसा प्लान भी है जिसमें साल भर 2 जीबी का हाई स्पीड भरपूर इंटरनेट डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। चलिए आपको बीएसएनएल के इस बेहतरीन रिचार्ज प्लान के बारे में बताते है।
797 रुपये का है प्लान
797 रुपये का प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल कॉलिंग, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स की सुविधा मिलती है। साथ ही 797 के इस खास रिचार्ज प्लान में प्रतिदिन 2जीबी हाई स्पीड डाटा और रोजाना 100 एमएमएस की सुविधा भी मिलती है। यह प्लान 365 दिन की वैलिडिटी वाला है लेकिन 60 दिनों के बाद आपको रोजाना 2 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा नहीं मिलेगी। 80 केबीपीएस की धीमी स्पीड के साथ आपका इंटरनेट चलता रहेगा।
60 दिन बाद अलग से कर सकते है रिचार्ज
प्लान 365 दिनों के लिए है लेकिन कॉलिंग और डेटा का लाभ रिचार्ज के पहले दो महीनों में ही दिया जाएगा। 60 दिनों के बाद यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट्स या 2GB डेली डाटा नहीं दिया जाएगा। लेकिन प्लान की वैलिडिटी बरकरार रहेगी। टॉक टाइम और डेटा बेनिफिट्स के लिए यूजर्स अलग से रिचार्ज कर सकते हैं। 797 रुपये की योजना सभी सर्किलों में उपलब्ध है। आप ऑनलाइन पोर्टल, बीएसएनएल सेल्फकेयर ऐप, गूगल पे, पेटीएम आदि के माध्यम से रिचार्ज कर सकते है। बीएसएनएल के 797 रुपये के प्लान के साथ 30 दिनों की अतिरिक्त वैलिडिटी भी मिलती है, लेकिन इसमें कुछ नियम और शर्ते होती हैं। जिन्होने 12 जून से पहले 797 के प्लान का रिचार्ज करवाया है उनको 30 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी मिलेगी।
बीएसएनएल के अन्य प्लान
1499 रुपये का प्लान
अगर आप लंबी वैलिडिटी के साथ सस्ते दाम के रिचार्ज प्लान के ढूंढ रहे हैं तो बीएसएनएल का 1499 रुपये का प्रीपेड प्लान एक विकल्प है। बीएसएनएल की इस प्लान में 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती हैं। 1499 रुपए के रिचार्ज में साल भर आप को अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 24 जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान के साथ आपको रोज 100 एसएमएस भी फ्री मिलेंगा।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications