Success Story : कोई भी काम छोटा नहीं होता है। बड़ी सफलता के लिए छोटे से ही शुरुआत होती है। अगर मेहनत करते हैं तो फिर सफलता जरूर मिलती है। इसका उदाहरण पोल्ट्री बिजनेस में भारत की अग्रणी कंपनी सुगना फूड्स प्राइवेट लिमिटेड है। 5,000 रु का निवेश करके पोल्ट्री फॉर्म शुरू करने वाले 2 भाई ने 37 वर्ष में ही 10 हजार 750 करोड़ रु की कंपनी बना दी है।
तमिलनाडु के उडूम्पलेट के रहने वाले दो भाईयों बी सुंदरराजन और श्री जीबी सुंदरराजन ने सुगना फूड्स की शुरुआत की। इनके माता-पिता टीचर थे। जब इनकी पढ़ाई खत्म हो गई थी। इसके बाद दोनों ने खेती शुरू की।

इसके साथ ही उन्होंने वर्ष 1984 में एक छोटा सा पोल्ट्री फॉर्म भी शुरू किया था। जब उन्होंने पोल्ट्री फार्म को शुरू किया था। तब उनको समझ आ गया था। कि इस बिजनेस में काफी अधिक संभावनाएं है।
उन्होंने इसी को देखते हुए वर्ष 1986 में इसमें यानी पोल्ट्री फॉर्म में काम आने वाले फीड, दवाईयां और औजार को बेचना शुरू कर दिया था। इस तरह सुगना फूड्स की शुरुआत हुई।
जब वे इन चीजों को बेच रहे थे तब उनको यह पता चला कि कई किसानों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होती है। जिस वजह से वे बेहतर तरीके से मुर्गी पालन नहीं कर पाते है। इसी को देखते हुए उन्होंने कांट्रेक्ट फार्मिंग की शुरुआत की।
पोल्ट्री फॉर्म मालिकों को वे दवाईंया और चिक्स से लेकर फीड तक मुहैया कराने लगे। इसके साथ ही वे फार्म के मालिक से मुर्गियां खरीदने लगे।
इससे कई सारे फायदे हुए इसमें एक तो मुर्गी पालकों को फायदा हुआ ही इसके साथ ही सुगना फूड्स के कारोबार में भी इजाफा हुआ। वर्ष 2000 के आते आते सुगना फूड्स का वार्षिक टर्नओवर 100 करोड़ रुपये हो गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब कंपनी का टर्नओवर 10 हजार 750 करोड़ रुपये सालाना हो चुका है। इसके साथ ही इस कंपनी का बिजनेस 18 देशों तक फैला हुआ है। इसके साथ ही कंपनी के पास 70 फीड मील है। इसके अलावा कंपनी 70 से अधिक हैचरी भी कंपनी चला रही है साथ ही 40,000 किसान कंपनी से जुड़कर पोल्ट्री व्यवसाय कर रहे हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
