देश में सोने-चांदी के दाम बुधवार को पहली बार अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी आने के बाद घरेलू वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखीगई
नई दिल्ली: देश में सोने-चांदी के दाम बुधवार को पहली बार अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी आने के बाद घरेलू वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखी गई, दोनों धातु ही अपने सबसे ऊपरी स्तर पर चल रहे हैं। सोने ने तो 50,000 के ऊपर का आंकड़ा छू लिया है। वहीं चांदी भी 60,619 रुपए के करीब चल रहा है। कोरोना संकट के बीच सोना-चांदी की कीमतों ने रिकॉर्ड ऊंचाइयों को छुआ है। लगातार दूसरे दिन भारत में सोने की कीमतें नई ऊंचाई पर पहुंच गईं।

आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने-चांदी के दामों में आई रिकॉर्ड तोड़ तेजी
बुधवार सुबह 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 50220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। यह मंगलावार के मुकाबले 780 रुपये तेज है। वहीं चांदी ने मंगलवार की तरह ही बड़ी छलांग लगाई है। आज चांदी 5193 रुपये प्रति किलो महंगी होकर 60043 रुपये प्रति किलो के रेट से खुली। वहीं अगर भारतीय वायदा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों की बात करें तो आज दोनो धातुएं नई ऊंचाई पर हैं। चांदी का भाव 60,000 रुपये प्रति किलो के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार गया, जबकि सोना भी 50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को तोड़ने के करीब है।
सोने की चमक उच्चतम पर बढ़ी
दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 फीसदी वाले 10 ग्राम सोने का भाव 50,490 रुपये प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 50,920 रुपये हो गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो यहां आज सोने का नया भाव 1,850 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। मुंबई में स्टैंडर्ड सोने (99.5 फीसदी) की कीमत बढ़कर 50,019 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई है। वहीं, 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत बढ़कर 50220 रुपये प्रति दस ग्राम है।
चांदी की कीमत 2,550 रुपये तक बढ़ी
चांदी की कीमतों में अब तक की सबसे बड़ी तेजी आई है। दिल्ली में 1 किलोग्राम चांदी के भाव 57,850 रुपये से बढ़कर 60,400 रुपये हो गया है। इस दौरान कीमतों में 2,550 रुपये की तेजी आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का नया भाव 21.80 डॉलर प्रति औंस के नए शिखर पर पहुंच गया है। वहीं, मुंबई में एक किलोग्राम चांदी की कीमत 60043 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।
जानिए कैसे तय होता है वायदा भाव
सोने का कारोबार दो प्रकार से होता है। एक वायदा बाजार में और दूसरा हाजिर बाजार में। वायदा बाजार को कमोडिटी एक्सचेंज भी कहते हैं। वायदा बाजार में वस्तु को डिजिटल माध्यम से बेचा और खरीदा जाता है। वायदा बाजार में वस्तु के पुराने और नए भावों के आधार पर भविष्य के भावों में सौदे किये जाते हैं। इस बाजार में एक तय तारीख तक के लिए सौदे होते हैं। वायदा बाजार का सीधा असर हाजिर बाजार पर पड़ता है। हाजिर बाजार और वायदा बाजार में वस्तु की कीमत में कोई बड़ा फर्क नहीं होता है।


Click it and Unblock the Notifications