नई दिल्ली। देश की जानीमानी हवाई कंपनी इंडिगो ने सस्ते हवाई टिकट का ऑफर दिया है। इंडिगो के इस ऑफर के तहत 877 रुपये में हवाई यात्रा का टिकट लिया जा सकता है। कंपनी का यह ऑफर 13 जनवरी 2021 से शुरू हो गया है। इंडिगो के इस ऑफर के तहत 17 जनवरी 2021 तक सस्ते में हवाई टिकट बुक कराया जा सकता है। कंपनी ने इस ऑफर की घोषणा एक ट्वीट के माध्यम से की है। इसमें कंपनी ने ऑफर के बारे में बताया है। आइये जानते हैं कि इस ऑफर के तहत लिए गए सस्ते हवाई टिकट का कब तक इस्तेमाल किया जा सकता है और अगर चाहें तो पैसों को कैसे किस्तों में भरा जा सकता है। इसी दौरान स्पाइसजेट ने आपना ऑफर शुरू किया है और यह कंपनी 899 रुपये में हवाई टिकट दे रही है। इस प्रकार दोनों कंपनियों के ऑफर को चेक किया जा सकता है, जिससे अपनी जरूरत के रूट के टिकट बुक कराए जा सकें।
5 दिन मिलेंगे यह सस्ते हवाई टिकट
इंडिगो अपने ऑफर के तहत केवल 5 दिन ही यह सस्त टिकट बेचेगी। इस दौरान इंडिगो के देश भर के रूप पर कहीं भी शुरुआत 877 रुपये से हवाई टिकट बुक कराया जा सकता है। इस ऑफर के अगर आप सस्ता हवाई टिकट लेते हैं तो 1 अप्रैल 2021 से लेकर 30 सितंबर 2021 के बीच आप कभी भी यात्रा कर सकते हैं। इंडिगो ने अपने इस ऑफर का नाम बिग फेट इंडिगो सेल दिया है। अगर आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको अतिरिक्त छूट भी मिल सकती है। जानिए क्रेडिट कार्ड से जुड़े इंडिगो के ऑफर।
एसएसबीसी क्रेडिट कार्ड का ऑफर
अगर आप इंडिगो के इस सस्ते हवाई टिकट के ऑफर में और छूट चाहते हैं तो आपको एचएसबीसी के क्रेडिट कार्ड से मिल सकती है। अगर आप एचएसबीसी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर इंडिगो का सस्ता हवाई टिकट बुक कराएंगे तो आपको 5 फीसदी को अतिरिक्त छूट मिलेगी। हालांकि यह छूट अधिकतम 750 रुपये तक ही मिलेगी। लेकिन इसके लिए शर्त यह है कि आप कम से कम 3000 रुपये के हवाई टिकट खरीदें और यह खरीद इंडिगो की बेवसाइट या इसके ऐप के माध्यम से करें।
आगे जानिए ईएमआइ का ऑफर।
ये हे ईएमआई पर हवाई टिकट खरीदने का ऑफर
इंडिगो के इस बिग फेट इंडिगो सेल ऑफर में अगर आप इंडसइंड बैंक के क्रेडिट कार्ड से सस्त हवाई टिकट खरीदते हैं तो आपको पैसे किस्तों में देने का मौका मिलेगा। इसके लिए आपको कम से कम 3000 रुपये के हवाई टिकट खरीदने होंगे। इस क्रेडिट कार्ड से इंडिगो के ऑफर के सस्ते हवाई टिकट खरीदने के लिए आपको इंडिगो की बेवसाइट से ही टिकट लेना होगा। ऐसा करने पर आप को 12 फीसदी का कैशबैक भी मिलेगा, जो अधिकतम 5000 रुपये तक मिल सकता है।
अगर आप स्पाइजेट का सस्ते हवाई टिकट का पूरा ऑफर भी जानना चाहते हैं तो नीचे दिए लिंक को क्लिक कर सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
