एप्पल फोन खरीदने का मन बना रहे है तो ये खबर आपके लिए है। एप्पल एक ऐसा स्मार्टफोन है जो लगभग हर कोई खरीदने की इच्छा रखता है। लेकिन कीमत ज्यादा होने की वजह से इसे खरीदना संभव नहीं हो पाता हैं।
नई दिल्ली, मार्च 26। एप्पल फोन खरीदने का मन बना रहे है तो ये खबर आपके लिए है। एप्पल एक ऐसा स्मार्टफोन है जो लगभग हर कोई खरीदने की इच्छा रखता है। लेकिन कीमत ज्यादा होने की वजह से इसे खरीदना संभव नहीं हो पाता हैं। अच्छी बात तो ये है कि कंपनी आपको इसे सस्ते में खरीदने का मौका दे रही है।
जी हां घरेलू ई-कॉमर्स पोर्टल फ्लिपकार्ट ने तमाम नामचीन ब्रांड के रिफर्बिश्ड स्मार्टफोन की सेल लगी है। इस सेल में आपको बहुत ही कम कीमत कीमत पर अच्छा फोन खरीदने का मौका मिल रहा है। आप इस सेल में एप्पल, सैमसंग, गूगल और रेडमी जैसे बड़े ब्रांड के मोबाइल फोन काफी कम दाम पर खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट का कहना है कि रिफर्बिश्ड स्मार्टफोन को प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होने से पहले 47 तरह के क्वालिटी चेक से गुजरना पड़ता है। फ्लिपकार्ट का दावा है कि रिफर्बिश्ड स्मार्टफोन भी पूरी तरह नए फोन की तरह ही चालू कंडिशन में होते हैं।

क्या होता है रिफर्बिश्ड फोन
पिछले कुछ सालों में रिफर्बिश्ड स्मार्टफोन की डिमांड में काफी इजाफा हुआ है। रिफर्बिश्ड फोन सैकेंड हैंड यानी पुराना फोन होता है। जबकि ऐसा कतई नहीं है। रिफर्बिश्ड फोन वह फोन होता है जो किसी समस्या की वजह से कंपनी में वापस कर दिया जाता है। कई बार लोग नया फोन खरीदते हैं तो उसमें बैटरी, कैमरा या स्पीकर्स से जुड़ी कोई समस्या देखने को मिलती है। इस प्रकार की शिकायत आने पर कंपनी फोन को बदल देती है। कंपनी ऐसे फोन को ठीक करके फिर से बाजार में उतारती है। ऐसे फोन को रिफर्बिश्ड फोन कहा जाता है।
एपल आईफोन 10,899 रुपये में उपलब्ध
रिफर्बिश्ड गोल्ड कलर वेरिएंट 64GB फॉर्मेट में केवल 10,899 रुपये में उपलब्ध है। इसमें टचआईडी के साथ 4.7 इंच का रेटिना डिस्प्ले है। एपल आईफोन 6s में 12MP का रियर कैमरा और 5MP का सेल्फी लेंस है। आईफोन 6s में इसके साथ जाने के लिए A9 चिपसेट है। 16GB आईफोन 6s फ्लिपकार्ट पर 9,999 रुपये में बिक रहा है। सिल्वर और स्पेस ग्रे कलर ऑप्शन भी उपलब्ध हैं। आईफोन 6 मॉडल भी रिफर्बिश्ड मोड में उपलब्ध हैं। जबकि एपल आईफोन 7 रीफर्बिश्ड एप्पल आईफोन 7 फ्लिपकार्ट पर 14,529 रुपये में उपलब्ध है। इसमें iPhone 8 के समान कैमरे और स्क्रीन का आकार है लेकिन इसमें A10 फ्यूजन प्रोसेसर है।
खरीदारी के वक्त इन बातों का ध्यान दें
कई लोग अपने अपने स्मार्टफोन को एक्सचेंज ऑफर में बदल लेते हैं जो कि टेस्टिंग के बाद रिफर्बिश्ड फोन बनाकर सेल किये जाते हैं। फ्लिपकार्ट रिफर्बिश्ड फोन को 47 तरह के मापदंडों पर जांचने के बाद बिक्री के लिए उतार रही है। यूजर्स के लिए फायदा यह होता है कि उन्हें कम कीमत पर अच्चे ब्रांड के महंगे फोन इस्तेमाल करने का मौका मिल जाता है। रिफर्बिश्ड फोन खरीदते से बिक्रेता द्वारा दी जा रही वॉरंटी पॉलिसी को जरूर पढ़ें। एप्पल और सैमसंग जैसे बड़े ब्रांड अपने रिफर्बिश्ड फोन पर एक साल तक की वॉरंटी देते हैं।
आईफोन 13 पर अब तक की सबसे बड़ी छूट
दूसरी ओर फ्लिपकार्ट पर चल रही फ्लिपकार्ट मंथ-एंड मोबाइल फेस्ट में स्मार्टफोन सेल में ऐप्पल और सैमसंग से वीवो, ओप्पो और इनफिनिक्स तक, हर ब्रांड के स्मार्टफोन्स पर भारी छूट दी जा रही है। आज हम आईफोन 13 पर मिलने वाले बंपर छूट की बात कर रहे हैं, जिससे आप इस प्रीमियम स्मार्टफोन को बेहद सस्ते में खरीद सकेंगे।
इस डील में आईफोन 13 के 128जीबी वाले वेरिएंट की बात हो रही है जिसे फ्लिपकार्ट पर 6% की छूट के बाद 74,900 रुपये में बेचा जा रहा है। आपको बता दें कि आईफोन 13 को 79,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। आईसीआईसीआई बैंक और कोटक बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड्स यूज करने से आपको 6 हजार रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट और मिल जाएगा। बैंक ऑफर के बाद आईफोन 13 की कीमत 74,900 रुपये से कम होकर 68,900 रुपये हो जाएगी।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications