नई दिल्ली, जनवरी 21। किसानों को लेकर सरकारें बजट में कुछ न कुछ जरूर करना चाहती हैं। हालांकि जितना भी किया जाता है, उसे कम ही माना जाता है। यही कारण है कि कुछ साल पहले बजट में आई पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाला पैसा अब कम माना जा रहा है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि इस बजट में किसानों को पीएम किसान योजना में कुछ अतिरिक्त फायदा या अन्य किसी माध्यम से यह फायदा दिया जा सकता है। ध्यान रहे कि 1 फरवरी 2022 को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बजट 2022 संसद में पेश करेंगी।

जानिए अभी कितना मिल रहा है पीएम किसान योजना में पैसा
इस वक्त पीएम किसान योजना के तहत सालाना किसानों को 6000 रुपये दिया जाता है। यह पैसा तीन किस्तों में दिया जाता है। यानी किसानों को साल में तीन बार 2000 रुपये मिलता है। अब माना जा रहा है कि केन्द्र की मोदी सरकार इस पैसे को बढ़ा सकती है। ऐसी चर्चा है कि यह पैसा बढ़ाकर 8000 रुपये किया जा सकता है। अभी पीएम किसान के तहत 10.09 करोड़ किसानों को फायदा होता है।
वैसे भी तीन राज्यों में चुनाव होने जा रहे हैं। वहीं इससे पहले मोदी सरकार को तीनों कृषि कानून वापस लेने पड़े थे। ऐसे में किसानों के लिए कुछ ज्यादा ही करने की उम्मीद की जा रही है। इसके चलते कृषि सेक्टर के लिए एलोकेशन राशि बढ़ाई जा सकती है।
एमएसपी पर भी बन सकता है पैनल
किसानों की इस वक्त सबसे बड़ी मांग सभी फसलों को एमएसपी के दायरे में लाने की है। ऐसे में माना जा रहा है कि सरकार इस बजट में एमएसपी पर पैनल के गठन की घोषणा कर सकती है। ऐसा वादा पीएम नरेन्द्र मोदी ने तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करते हुए किया था। हालांकि यह देखना होगा कि क्या ऐसी घोषणा चुनाव आचार संहिता का उल्लघंन तो नहीं है। हालांकि पीएम किसान योजना की घोषणा की कुछ ऐसे ही हालात में की गई थी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
