Textile Stocks Gain: भारतीय शेयर बाजार में लगातार सुस्ती देखने को मिल रहा. आज मंगलवार को भी बाजार के प्रमुख इंडेक्स दायरे में कारोबार कर रहे हैं. बाजार की सुस्ती के बीच चुनिंदा सेक्टर के शेयरों में तेज हलचल है. इसमें टेक्सटाइल इंडस्ट्री के शेयर भी फोकस में हैं. दरअसल, बांग्लादेश पर अमेरिकी टैरिफ लगने की खबर से टेक्सटाइल शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है. अमेरिका के सिले-सिलाए कपड़ों के बाजार में वियतनाम की हिस्सेदारी 19%, बांग्लादेश की 9% और भारत की 6% है.
टेक्सटाइल शेयरों में उछाल
बाजार में लगातार 7वें दिन सुस्ती देखने को मिल रही. निफ्टी करीब फ्लैट कारोबार कर रहा. इंडेक्स 25450 के ऊपर बना हुआ है. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में हल्की गिरावट रही. फार्मा, हेल्थकेयर और रियल्टी शेयरों में बिकवाली हुई. ये तीनों इंडेक्स 0.50% से 1% तक नीचे गिरे.

क्यों भाग रहे टेक्सटाइल शेयर?
बांग्लादेश पर अमेरिकी टैरिफ लगने के चलते टेक्सटाइल शेयरों में तेजी आई. इस खबर के बाद आज इंट्राडे में गोकलदास एक्सपोर्ट्स के शेयर 7.8% बढ़कर 970 रुपए, केपीआर मिल के शेयर भी बढ़कर 1,181.3 रुपए, वर्धमान टेक्सटाइल्स के शेयर 7.4% बढ़कर 535.75 रुपए और वेलस्पन लिविंग के शेयर 2% बढ़कर 145.65 रुपए पर पहुंच गए. इसके अलावा आलोक इंडस्ट्रीज और रेमंड जैसे शेयरों ने भी शेयर बाजार में अच्छी बढ़त दर्ज की.
बांग्लादेश के लिए घोषित टैरिफ अप्रैल में घोषित 37% की दर से थोड़ा कम है, लेकिन यह 10% के बेस रेट से काफी ऊपर है. ध्यान रहे कि 1 अगस्त को नए टैरिफ लागू होने तक बातचीत अभी भी संभव है. अमेरिकी टैरिफ के कारण भारतीय टेक्सटाइल सेक्टर में तेजी की उम्मीद है, हालाँकि निवेशकों को मुनाफावसूली के लिए तैयार रहना चाहिए.
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
