Tesla : वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल की तरफ से बुधवार को कहा गया है कि टेस्ला की देश से इस वर्ष करीब 1.9 अरब डॉलर मूल्य के ऑटो पार्ट्स खरीदने की योजना है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वाणिज्य मंत्री ने एक ऑटो कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि पहले ही टेस्ला भारत से 1 बिलियन डॉलर के पार्ट्स खरीद चुकी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वर्ष 2021 में टेस्ला ने पहली बार अधिकारियों पर ईवी के लिए 100 फीसदी इंपोर्ट टैक्स कम करने के लिए दबाव डालकर देश में प्रवेश करने की प्रयास की। पिछले वर्ष टेस्ला और भारत सरकार के बीच बातचीत तब विफल हो गई जब अधिकारियों ने बताया कि कंपनी को पहले स्थानीय मैन्युफैक्चरिंग के लिए प्रतिबद्ध होना होगा।
ईटी के मुताबिक, हाल ही में भारतीय अधिकारियों से टेस्ला ने कहा है कि वह एक स्थानीय फैक्ट्री स्थापित करने और करीब 24 हजार डॉलर की प्राइस वाली एक नई ईवी बनाने की इच्छुक है, जो भारतीय मार्केट और निर्यात दोनों के लिए इसके मौजूदा प्रवेश मॉडल से करीब 25 फीसदी सस्ती है।
हाल के हफ्तों में टेस्ला के वरिष्ठ सार्वजनिक नीति और व्यवसाय विकास कार्यकारी रोहन पटेल ने उच्च अधिकारियों से मुलाकात की है।
यूएस के बाहर टेस्ला का वर्तमान में शंघाई में एक प्लांट है बर्लिन के बाहर एक प्लांट है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसके साथ ही यह मेक्सिको में एक नया प्लांट बना रहा है जो एक नए मास-मार्केट ईवी प्लेटफॉर्म पर ध्यान केंद्रित करेगा। एलन मस्क की तरफ से कहा गया है कि इससे उपभोक्ताओं के लिए लागत कम हो जाएगी।
दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश में विकास को बढ़ावा देने के लिए भारतीय प्रधान मंत्री की अमेरिकी यात्रा के दौरान पीएम मोदी से मुलाकात के बाद एलन मस्क की तरफ से कहा गया था कि भारत में टेस्ला की एक बेहद ही महत्वपूर्ण निवेश करने की संभावना है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
