Tesla Hiring News: हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी दौरे के समय अरबपति एलन मस्क (Elon Musk) से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद ही एलन मस्क ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब भारत में एलन मस्क की कंपनी टेस्ला इंक. (Tesla Inc.) हायरिंग शुरू करने की तैयारी कर चुकी है। इससे फ्रेशर्स और एक्सपीरिंयस दोनों ही लोगों को फायदा होगा। आइए इसके बारे में आपको फटाफट जानकारी देते हैं।

इन पदों पर मिलेगी नौकरी (Tesla Begins Hiring In News)
एलन मस्क की कंपनी टेस्ला अब 13 पदों पर भर्ती करने वाली है। इसमें अलग-अलग पदों को शामिल किया गया है। टेस्ला कंपनी ने भर्ती से जुड़ा एक पोस्ट भी अपने लिंक्डइन पेज पर शेयर किया है। कंपनी को कस्टमर फेसिंग और बैंक एंड समेत 13 पदों पर उम्मीदवारों की हायरिंग करने वाली है। दिल्ली और मुंबई में टेस्ला को 5-5 लोगों को हायर करने की तैयारी करेगी। ये भर्ती सलाहकार(Consultant) और सर्विस तकनीशियन(Service Technician) के पद होगी। वहीं कस्टमर इंगेजमेंट मैनेजर और डिलीवरी ऑपरेशन स्पेशलिस्ट पदों पर भर्ती सिर्फ मुंबई के लिए ही है।
टेस्ला नए प्लांट लगाने की भी प्लानिंग (PM Modi Elon Musk Meet In US)
दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार, टेस्ला भारत में अपना नया प्लांट भी लगाएगी। इस वजह से कंपनी नए प्लांट के लिए प्रॉपर्टी खरीदारी करने का भी प्लान कर रही है। कंपनी की कोशिश है कि ऑटोमोटिव हब वाले प्रदेशों में प्लांट की स्थापना की जाएगी। महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु में इस प्लांट की स्थापना होने की सबसे ज्यादा संभावना है। ऐसा माना जा रहा है कि टेस्ला भारत में बनने वाले इस संयंत्र पर तीन अरब डॉलर का निवेश करेगी। ऐसा माना जा रहा है कि टेस्ला भारत में 20 लाख रुपये की कीमत वाली अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार बनाएगाी।
भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री
सीएनबीसी में अपनी रिपोर्ट में ये भी बताया है कि भारत का इलेक्ट्रिक वाहन मार्केट में चीन के मुक़ाबले अभी भी नया है, लेकिन टेस्ला के लिए यह सेल्स में आ रही गिरावट को थामने का एक मौका है। पिछले एक दशक में इलेक्ट्रिक वाहन की बिक्री में पहली बार सालाना गिरावट आई है। पिछले साल भारत में इलेक्ट्रिक कार की बिक्री 100,000 यूनिट के करीब थी, जबकि चीन में यह 11 मिलियन यूनिट थी।
टेस्ला और भारत सरकार के बीच लंबे समय से इस पर चर्चा हो रही है, लेकिन अब तक कंपनी ने भारत में ज्यादा निवेश से बचाव किया था। इसकी सबसे बड़ी वजह भारत में High Import Duty रही है। हालांकि, सरकार ने अब $40,000 से अधिक कीमत वाली कारों पर बेसिक कस्टम ड्यूटी 110% से घटाकर 70% कर दी है, जिससे टेस्ला के लिए भारत में एंट्री आसान हो गई है।


Click it and Unblock the Notifications