Tesla Share Crash: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कारोबारी एलन मस्क के बीच तनाव बढ़ता जा रहा. इसका असर मस्क की कंपनी टेस्ला के शेयरों पर भी देखने को मिल रहा. क्योंकि शेयर की कीमत में गुरुवार को 14% से ज्यादा की गिरावट आई. दरअसल, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के बीच सार्वजनिक विवाद तेज हो गया. यही वजह है कि टेस्ला के शेयरों में 14.26% की गिरावट आई. यह 284.70 डॉलर पर बंद हुआ, जिससे टेक शेयरों में ब्रॉडर बिकवाली दर्ज की गई.
क्यों टूट रहा टेस्ला के स्टॉक्स?
टेस्ला के शेयर की कीमत में पिछले 5 कारोबारी सेशन में से 4 में गिरावट आई है. सार्वजनिक विवाद शुरू होने के बाद से इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) मैन्युफैक्चरर कंपनी का मार्केट कैप करीब 150 बिलियन डॉलर कम हो गया है.
मस्क ने हाल ही में राष्ट्रपति के स्वीपिंग टैक्स और खर्च संबंधी विधान की आलोचना की. रॉयटर्स के मुताबिक ट्रम्प ने जवाब में आरोप लगाया कि मस्क का विरोध विधेयक द्वारा इलेक्ट्रिक वाहन खरीद के लिए कुछ कर प्रोत्साहन को हटाने के कारण है.

गुरुवार को टेस्ला के शेयरों में गिरावट ट्रम्प द्वारा मस्क के नेतृत्व वाले उद्यमों के लिए संघीय सब्सिडी रद्द करने की धमकी के बाद आई, जब मस्क ने प्रशासन की आर्थिक नीतियों पर चिंता व्यक्त की थी. फोर्ब्स के मुताबित टेस्ला के शेयरों में गिरावट के कारण मस्क की संपत्ति में लगभग 27 बिलियन डॉलर की गिरावट आई और यह 388 बिलियन डॉलर हो गई.
टेस्ला के शेयरों में तेज करेक्शन
टेस्ला के शेयर की कीमत में भारी गिरावट के कारण नैस्डैक कंपोजिट 162.04 अंक या 0.83% गिरकर 19,298.45 पर बंद हुआ. डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.25% गिरकर 42,319.74 पर और एसएंडपी 500 0.53% गिरकर 5,939.30 पर आ गया.
टेस्ला अभी भी वैल्युएबल ऑटोमोबाइल कंपनी
टेस्ला अभी भी दुनिया की सबसे वैल्युएबल ऑटोमोबाइल कंपनी बनी हुई है. बुधवार तक टेस्ला का मार्केट वैल्यू लगभग 1 ट्रिलियन डॉलर था, जो टोयोटा मोटर के 290 बिलियन डॉलर से काफी ज्यादा है.
टेस्ला स्टॉक स्टॉक परफॉर्मेंस
टेस्ला के स्टॉक पर पिछले साल के अंत से दबाव है, पिछले 5 सेशन में लगभग 20% और सालाना आधार पर करीब 25% की गिरावट आई है. हालांकि, पिछले एक साल में टेस्ला के शेयर की कीमत में 63% की ग्रोथ हुई है, जबकि ईवी स्टॉक में 5 सालों में 383% की भारी तेजी हुई है.
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications