Tesla Car In India : दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की कंपनी टेस्ला ने अपनी पहली कार की डिलीवरी के साथ ही भारत में कदम रख दिया है। इसके साथ ही दुनिया में अपने नई तकनीक और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए जाने जाने वाली टेस्ला की भारत में एंट्री हो गई है।

मुंबई (महाराष्ट्र) के 'टेस्ला एक्सपीरियंस सेंटर' से पहली टेस्ला कार की डिलीवरी शुक्रवार (5 सितंबर) को हुई। मुंबई में भारत के पहले 'टेस्ला एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन इसी साल 15 जुलाई को हुआ था। अब आपके मन में यह सवाल है कि भारत में टेस्ला की पहली कार किसने खरीदी और कितने में कौनसी मॉडल खरीदी? तो चलिए विस्तार से जानते हैं...
महाराष्ट्र के मंत्री ने भारत में खरीदी टेस्ला की पहली कार
महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित शोरूम से मॉडल Y की पहली डिलीवरी प्राप्त की। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने शुक्रवार को मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में टेस्ला के नए लॉन्च किए गए शोरूम से टेस्ला कार की पहली डिलीवरी प्राप्त की।
भारत में अपना पहला शोरूम लॉन्च करने के एक दिन बाद टेस्ला कार के मॉडल Y को बुक करने वाले मंत्री प्रताप सरनाइक ने कहा, "मैंने नागरिकों, खासकर युवा पीढ़ी के बीच इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए टेस्ला की डिलीवरी ली है। मैं चाहता हूं कि बच्चे इन कारों को कम उम्र से ही देखें और टिकाऊ परिवहन के महत्व को समझें।"
उन्होंने कहा, "भले ही आज लागत थोड़ी ज़्यादा हो, लेकिन ज़्यादा महत्वपूर्ण बात यह है कि सही उदाहरण पेश किया जाए और इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने में तेज़ी लाई जाए। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) ने सार्वजनिक परिवहन के लिए पहले ही लगभग 5,000 इलेक्ट्रिक बसें खरीद ली हैं, और राज्य भर में चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं।"
शिवसेना के मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र ने प्रधानमंत्री के स्वच्छ गतिशीलता दृष्टिकोण के अनुरूप अगले दशक में एक बड़े ईवी परिवर्तन की शुरुआत करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि राज्य ने अटल सेतु और समृद्धि एक्सप्रेसवे पर टोल छूट सहित कई प्रोत्साहनों की भी घोषणा की है।
कितनी है टेस्ला मॉडल Y कार की कीमत?
गौरतलब है कि टेस्ला मॉडल Y वर्तमान में भारतीय बाज़ार में उपलब्ध एकमात्र टेस्ला वाहन है। यह दो वेरिएंट - रियर-व्हील ड्राइव और लॉन्ग रेंज रियर-व्हील ड्राइव में उपलब्ध है। स्टैंडर्ड रियर-व्हील ड्राइव (RWD) की शुरुआती कीमत 59.89 लाख रुपये है, जबकि लॉन्ग रेंज रियर-व्हील ड्राइव (RWD) की शुरुआती कीमत 67.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। टेस्ला का फुल सेल्फ-ड्राइविंग पैकेज अतिरिक्त 6 लाख रुपये में उपलब्ध है।
टेस्ला ने छह रंगों में कार को पेश किया है, जिसमें स्टेल्थ ग्रे मानक विकल्प है। इंटीरियर काले या सफेद रंग में उपलब्ध है, पांच सीटों वाला लेआउट, दोनों पंक्तियों में हीटेड सीटें और पहली पंक्ति में वेंटिलेशन की सुविधा है।
जल्द भारत के इन शहरों में शुरू होगी डिलिवरी : टेस्ला
अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी ने 11 अगस्त को दिल्ली में अपना दूसरा एक्सपीरियंस सेंटर शुरू कर भारत में अपनी उपस्थिति दर्ज की। दिल्ली में यह एक्सपीरियंस सेंटर एरोसिटी क्षेत्र के वर्ल्डमार्क 3 में स्थित है। यहां कार के शौकिनों को भारत में पेश किए गए टेस्ला के इलेक्ट्रिक वाहनों को देखने का मौका दे रहा है।
टेस्ला इंडिया ने अपने X पर एक पोस्ट में घोषणा की कि मॉडल Y की डिलीवरी जल्द ही दिल्ली, गुरुग्राम, मुंबई और पुणे में शुरू होगी। पोस्ट में लिखा है, "मॉडल Y की डिलीवरी जल्द शुरू होगी।" ब्लूमबर्ग ने मंगलवार को बताया था कि अब तक टेस्ला को 600 बुकिंग प्राप्त हुई हैं, जो कंपनी की अपनी अपेक्षाओं से कम है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
