Tesla In India: एलन मस्क की कंंपनी टेस्ला अब भारत में पांव पसारने का प्लान बनताी दिख रही है। पिछले कुछ दिनों से टेस्ला के भारत में आने को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। वैसे भी शायद ही कोई ऐसी कार कंपनी होगी जो भारत में अपना बिजनेस न सेट अप करना चाहे, यहां का जबबरदस्त कंज्यूमर बेस हर सेंगमेंट की गाड़ियों में अपना रुझान दिखा रहा है। ऐसे में अब ईवी कंपनी टेस्ला ने भी भारतीय बाजार में अपनी रुचि दिखानी शुरू की है। ऐसा माना जा रहा है कि एलन मस्क इसी सिलसिले में भारत आने का प्लान भी बना रहे हैं।
हालांकि एलन मस्क के भारत आने से पहले भी अब ऐसे संकेत मिलने लगे हैं। एलन मस्क की इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी टेस्ला के सलाहकार नई इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी की बैठक में शामिल हुए हैं। यह बैठक गुरुवार को आयोजित की गई थी। आपकी जानकारी के लिए बता देगी इस बैठक में नई इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग पॉलिसी को तैयार किए जाने वाले डायरेक्शंस को लेकर सुझाव मांगे गए थे।

इस बैठक में टेस्ला के मुख्य सलाहकार का शामिल होना भारत के मार्केट में कंपनी की एंट्री के मजबूत संकेत दे रहा है। इस बैठक में दूसरी और कंपनी के इलेक्ट्रिक व्हीकल की मैन्युफैक्चरर्स भी शामिल थे इनमें वियतनाम की कंपनी विन्फास्ट भी मौजूद रहे।
लग्जरी कार कंपनियां भी रहीं शामिल
इनमें लग्जरी कार मैन्युफैक्चरर्स में मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू और ऑडी जैसी बड़ी कंपनी के एडवाइजर भी शामिल हुए।
इंडियन में मौजूद प्रमुख कार मैन्यूफैक्चरर भी रहे शामिल
वहीं भारत में मौजूद प्रमुख कंपनियों में टाटा, महिंद्र, किया, स्कोडा, फॉक्सवैगन इंडिया और रेनॉ सहित कई कार निर्माता कंपनी भी इस मीटिंग में शामिल रही हैं।
मीडिया के मुताबिक एलन मस्क अपनी भारत यात्रा के दौरान कई इन्वेस्टमेंट प्रोग्राम के बारे में घोषणा कर सकते हैं। एलन मस्क का अगले हफ्ते भारत में आना टेस्ला की भारत में एंट्री को और मजबूत बना रहा है। एलन मस्क इस यात्रा के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे।
उद्योग मंत्रालय के अधिकारियों ने बैठक में ज्यादातर प्रतिभागी निति के विवरण को गहराई से समझने का प्रयास कर रहे थे। यह बैठक विशेष रूप से परामर्श को लेकर आयोजित की गई थी।
आ रही खबरों के मुताबिक टेस्ला ने अपना शोरूम खोलने के लिए दिल्ली और मुंबई जैसी जगहों पर अपने शोरूम खोलने के लिए स्थान तलाश करना भी शूरू कर दिया है।
मार्केट में मिलेगा तगड़ा कंपटीशन
जाहिर सी बात है कि इतने बड़े मार्केट को कोई भी कार कंपनी छोड़ना नहीं चाहेगी। हालांकि टेस्ला के लिए इंडियन मार्केट में टेस्ला की इंट्री शानदार होने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि कंपनी को लोगों में विश्वास स्थापित करने मे ंसमय जरूर लग सकता है।
ऐसा इस लिए है क्योंकि लोग ज्यादा इस्तेमाल की गई ईवी कार को खरीदना पसंद करेंगे और इनकी कीमत भी टेस्ला के मुकाबले कम होती है, लेकिन शानदार मजबूती जबरदस्त स्पीड और टेस्ला की बेहतरीन डिजाइन इसे लोकप्रिय बनाने में मददगार हो सकती है। वहीं अगर श्याओमी ने अपनी इलेक्ट्रिक कार भारत में लॉन्च कर दी टेस्ला के लिए दिक्कतें और भी बढ़ सकती हैं।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
