Jeevan Bima Policy Checklist: टर्म इंश्योरेंस यानी जीवन बीमा लेते वक्त आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना पड़ता है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपको पूरा प्रीमियम भरने के बाद भी जरूरी फायदे नहीं मिल पाते हैं। अगर बिना सोचे समझे और शर्तों को पढ़ें हुए अगर आप टर्म प्लान ले लेते हैं, तो आपके साथ धोखा होने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है। इस बात को ध्यान में रखकर हम आपको कुछ ऐसे खास बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका ध्यान टर्म इंश्योरेंस खरीदते वक्त रखना चाहिए। आइए इनके बारे में जानते हैं।
अक्सर यह देखा गया है कि हम अपना टर्म इंश्योरेंस का फॉर्म किसी एजेंट से भरवाते हैं। लेकिन हमें ऐसा करने से बचना चाहिए। अगर आप कभी भी टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी लेने जा रहे हैं तोआपको उसका फार्म खुद ही भरना चाहिए। इसके लिए आपके पूरे फॉर्म को अच्छी तरह पढ़ना चाहिए साथ ही उसे पर लिखा नियम और शर्तों की पूरी जानकारी होनी चाहिए। इन सभी बातों को समझने के लिए आप एजेंट की मदद ले सकते हैं। क्योंकि अक्सर एजेंट फॉर्म भरते वक्त आपको पूरी जानकारी नहीं देते हैं और यही कारण होता है कि बाद में क्लेम रिजेक्ट होने तक की नौबत भी आ जाती है।

टर्म इंश्योरेंस में हमेशा एक नॉमिनी होता है। आपके टर्म इंश्योरेंस में आप जिसे भी नॉमिनी बना रहे हैं, उसे भी इस बात की पूरी जानकारी होनी चाहिए। यह करना इसलिए भी जरूरी है। ताकि अगर कोई अनहोनी हो जाती है, तो उन्हें पॉलिसी की जानकारी हो और वह आसानी से क्लेम प्रोसेस कर सकें और उन्हें कोई दिक्कत न आए।
पॉलिसी लेते वक्त अक्सर किसी भी अमाउंट का टर्म इंश्योरेंस लेना, सही नहीं होता है। आपको अपने फ्यूचर के खर्चों को ध्यान में रखकर टर्म इंश्योरेंस लेना चाहिए। आपको अगर कार और होम लोन भरना है, तो आपको उसी के हिसाब से टर्म इंश्योरेंस लेना भी लेना चाहिए।
इसके साथ ही आपको टर्म इंश्योरेंस के साथ राइडर्स की अहमियत को भी समझना चाहिए। ऐसा इसलिए है क्योंकि राइडर्स ऐड करके आप टर्म इंश्योरेंस हाथ ही कुछ अन्य फायदे का भी लाभ उठा सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टर्म इंश्योरेंस के साथ राइडर्स जोड़ देने से आपको गंभीर बीमारी या एक्सीडेंटल डेथ जैसे समय में अतिरिक्त फायदा मिल सकता है। इसे आप अपनी जरूरत के हिसाब से देख सकते हैं।
टर्म इंश्योरेंस लेते समय आपको एक बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि आप इसमें ज्यादा समय न लगाएं। जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी आपको टर्म इंश्योरेंस प्लान ले लेना चाहिए। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि एज के साथ आपके टर्म इंश्योरेंस का प्रीमियम बढ़ता जाता है। तो आप जितनी जल्दी टर्म इंश्योरेंस लेंगे आपको उतना कम प्रीमियम देना पड़ेगा। अगर आपका जीवन बीमा ज्यादा उम्र के लिए है, तो आपको ज्यादा प्रीमियम देना पड़ता है। वहीं अगर आपकी उम्र कम रखी गई है, तो आपको कम प्रीमियम देना पड़ेगा। जैसे अगर आपने 75 से 80 साल तक का टर्म इंश्योरेंस लिया है, तो आपको ज्यादा प्रीमियम भरना पड़ेगा। वहीं 65 से 70 साल तक के टर्म इंश्योरेंस के लिए आपका प्रीमियम काम हो जाता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications