नयी दिल्ली। फरवरी 2019 से आरबीआई ने रेपो दर में अच्छी-खासी कटौती की है, जिससे घरेलू प्राइवेट और सरकारी बैंकों की डिपॉजिट रेट में भी कमी आई है। आरबीआई की तरफ से रेपो दर घटाने का विदेशी बैंकों की ब्याज दर पर भी असर पड़ा है। मगर 1-2 साल की सावधि जमा पर देखें तो भारतीय बैंकों के मुकाबले एक विदेशी बैंक में ज्यादा ब्याज मिल रहा है। बल्कि कुछ अन्य विदेशी बैंक इस जमा अवधि पर भारतीय सरकारी और प्राइवेट बैंकों के मुकाबले ज्यादा ब्याज दे रहे हैं। चेक करते हैं इन बैंकों की ब्याज दर।
5.5 फीसदी तक है ब्याज दर
1-2 साल की अवधि में देखें तो सबसे ज्यादा ब्याज स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक दे रहा। इस बैंक में 5.4-5.5 फीसदी तक की ब्याज दर ऑफर की जा रही है। इसके अलावा ड्यूश बैंक में आपको इसी अवधि के लिए 3.85-4.5 फीसदी तक ब्याज मिलेगा। डीबीएस बैंक में 4.05 फीसदी से 4.3 फीसदी, एचएसबीसी में 3.25 फीसदी से लेकर 3.75 फीसदी, सिटी बैंक में 3 फीसदी और बार्कलेज बैंक में 2.4-2.6 फीसदी तक का ब्याज दिया जा रहा है।
एसबीआई की ब्याज दरें
अगर आप देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई में एफडी कराना चाहते हैं तो यहां आपको 7 दिन से 45 दिन पर 2.90 फीसदी, 46 दिन से 179 दिन पर 3.90 फीसदी, 180 दिन से 210 दिन पर 4.40 फीसदी, 211 दिन से 364 दिन पर 4.40 फीसदी, 1 वर्ष से 1 वर्ष 364 दिन पर 4.90 फीसदी, 2 साल से 2 साल 364 दिन पर 5.10 फीसदी, 3 साल से 4 साल 364 दिन पर 5.30 फीसदी और 5 साल से 10 साल पर 5.40 फीसदी ब्याज मिलेगा। एसबीआई का अधिकतम अवधि की एफडी रेट स्टैंडर्ड बैंक के 1-2 की साल की अवधि पर मिलने वाले ब्याज के बराबर है। एसबीआई में एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को आधा फीसदी ब्याज ज्यादा मिलता है।
एचडीएफसी बैंक की ब्याज दरें
एचडीएफसी बैंक भी 7-14 दिन से लेकर 5-10 साल की एफडी की पेशकश करता है। एचडीएफसी बैंक में एफडी पर शुरुआती ब्याज दर 2.50 फीसदी है, जबकि सबसे अधिक अवधि पर 5.50 फीसदी ब्याज दिया जाता है। एसबीआई की तरह एचडीएफसी बैंक भी वरिष्ठ नागरिकों को हर अवधि पर आधा फीसदी ब्याज दर अतिरिक्त देता है।
आईसीआईसीआई बैंक की ब्याज दरें
आप आईसीआईसीआई बैंक में भी 7-14 दिन से लेकर 5-10 साल तक की एफडी करा सकते हैं। इस बैंक में भी एफडी पर शुरुआती ब्याज दर 2.50 फीसदी ही है, जबकि 5-10 साल की एफडी पर आपको 5.35 फीसदी ब्याज मिलेगा। आईसीआईसीआई बैंक भी वरिष्ठ नागरिकों को आधा फीसदी ज्यादा ब्याज दर की पेशकश करता है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
