Telegram CEO Pavel Durov: टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप को बहुत बड़ा झटका लगा है. खबर है कि टेलीग्राम के सीईओ और फाउंडर पावेल डुरोव को फ्रांस में गिरफ्तार किया गया है. ऐसा कहा जा रहा है कि उनके खिलाफ पहले से वांरट जारी किया गया था. फ्रांस सरकार ने टेलीग्राम पर कई आरोप लगाए है. फ्रांस सरकार का आरोप है कि टेलीग्राम में कई गैर कानूनी काम हो रहे थे.

दुनिया भर में पॉपुलर टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर बहुत बड़ा संकट आ गया है. टेलीग्राम के सीईओ को फ्रांस सरकार ने गिरफ्तार किया है. पावेल डुरोव जब अपने प्राइवेट जेट से फ्रांस पहुंचे, तभी उन्हें फ्रांस की सरकार ने चारो तरफ से घेर लिया.
फ्रांस सरकार ने टेलीग्राम ऐप पर में कंटेट मॉडरेशन की कमी का आरोप लगाया है. फ्रांस सरकार के अनुसार टेलीग्राम में कई गैर कानूनी काम जैसे यौन शोषण, ड्रग तस्करी और मनी लॉड्रिंग जैसे गैर कानूनी काम किए जा रहे थे. यही कारण है की टेलीग्राम ऐप के सीईओ को गिरफ्तार किया गया है.
फ्रांस में यात्रा करने से बच रहे थे
टेलीग्राम ने पावेल डुरोव की गिरफ्तारी में कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया है. इसके अलावा फ्रांस पुलिस ने भी पावेल डुरोव की गिरफ्तारी को लेकर को भी ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है.
इस बारे में मिली जानाकरी के मुताबिक टेलीग्राम के सीईओ रात करीब 8 बजे अजरबैजान से फ्रांस पहुंचे थे. तभी उन्हें फ्रांस पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. यह भी कहा जा रहा है कि टेलीग्राम के सीईओ यूरोप और फ्रांस के कई देशों में यात्रा करने से बच रहे थे.
कौन है पावेल डुरोव?
पावेल डुरोव की उम्र 39 साल है. उनका जन्म रूस में हुआ था. वे दुनिया भर में पॉपुलर मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम के फाउंडर और सीईओ है. यह बहुत बड़ा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है. 2014 में उन्होंने रूस छोड़ दिया था. क्योंकि उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बंद करने की मांग को उन्होंने इनकार कर दिया था. बाद में पावेल ने इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को बेच दिया था.
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक 2017 से टेलीग्राम दुबई से ऑपरेट किया जा रहा है. वहीं पावेल डुरोव की नेट वर्थ 15.5 बिलियन डॉलर है. अगर उन पर लगे यह आरोप सच साबित हो जाते हैं, तो उन्हें लगभग 20 साल की सजा हो सकती है. 2021 में फ्रांस और रूस सरकार ने पावेल डुरोव को अपना नागरिक घोषित कर दिया था.
टेलीग्राम क्या है?
टेलीग्राम एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है, यह कुछ हद तक मेटा इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे काम करता है. मोबाइल यूजर्स इस ऐप का इस्तेमाल फ्री में कर सकते है. टेलीग्राम का उद्देश्य एक साल में एक बिलियन मंथली यूजर्स का आंकड़ा पार करना है.
इस ऐप को अब एक बिलियन से ज्यादा मोबाइल यूजर्स डाउनलोड कर चुके है. इसके अलावा इस ऐप को 41.4 मिलियन रिव्यू और 4.2 स्टार रेटिंग मिली है.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications