5G Rollout: अभी तक बाते चल रही थी की 4जी के रेट में ही 5जी की सेवाएं मिलेंगी। लेकिन अब यह जान कर आपको झटका लगेगा कि 5जी सर्विस के लिए कंपनियां टैरिफ का रेट बढ़ाएंगी। 5जी, 4जी की तुलना में बेहतरीन स्पीड प्रोवाइड करेगा लेकिन इसके लिए आपको 4जी रिचार्ज की तुलना में महंगा रिचार्ज कराना होगा। 5जी नेटवर्क के रोलऑउट में खर्च बहुत है, कंपनियां इन खर्चों को निकालने के लिए 5जी के रिचार्ज की कीमत 4जी की तुलना में अधीक रखेंगी।

15 से 20 प्रतिशत की होगी बढ़ोत्तरी
5जी सर्विस को लोगों को मुहैया कराने के साथ ही कंपनियां इनके टैरिफ में 15 से 20 परसेंट की बढ़ोतरी करेंगी। पिछली बार कंपनियों ने रिचार्ज की कीमतो में बढ़ोतरी नवंबर 2021 में की थी। दुनिया में भारत टैरिफ के मामले में सबसे सस्ता इंटरनेट प्रदाता देश के लिस्ट में आता है। कंपनियां अपना घाटा और 5जी के रोलऑउट में लगा पैसा निकालने के लिए टैरिफ प्लान में बढ़ोत्तरी करेगी।
5जी की हुई है शुरूआत
जीयो और एयरटेल ने 5G सर्विस का रोलआउट शुरू किया है। देश के 13 शहरो में इसका ट्रायल भी शुरू हो गया है। खबरो के मुताबिक देश के 8 शहरों में 5जी की सेवा शुरू है। कंपनियों ने 5जी को पूरे देश में शुरू कनरे की तैयारी शुरू कर दी है। कंपनियां इसके लिए 1.5 से 2 लाख करोड़ पर का करेंगी। टैरिफ के दामों में इजाफा कर के ही कंपनियां इन लागतों को वापस पा सकेंगी।

फिच रेटिंग की रिपोर्ट
फिच रेटिंग की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारतीय टेलीकॉम कंपनियां टैरिफ में 15 से 20 परसेंट की बढ़ोतरी कर सकती हैं। इसके अलावा, जेएम फाइनेंशियल ने का कहना है कि टेलीकॉम कंपनियां दो से तीन किस्तों में टैरिफ के दाम बढ़ाएंगी। कंपनियां ग्राहकों को एकसाथ ज्यादा बोझ नहीं देना चाहती है। कंपनियां टैरिफ का रेट बढ़ाने के पक्ष में है और वे इसपर विचार कर रही हैं। खबर है कि कंपनियां टैरिफ की दरो में 15 से 20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी कर सकती हैं। 5जी नेटवर्क के रोलऑउट में खर्च बहुत है, कंपनियां इन खर्चों को निकालने के लिए 5जी के रिचार्ज की कीमत 4जी की तुलना में अधीक रखेगी।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
