नयी दिल्ली। हाल ही में अपने प्रीपैड प्लान के दाम बढ़ाने के बाद तीनों बड़ी टेलीकॉम कंपनियाँ, रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया, आपको एक और झटका देने की तैयारी में हैं। हाल ही में मोबाइल चार्जेस और प्रीपैड प्लान 42 फीसदी तक महंगे किये जाने के बाद इन तीनों कंपनियों ने टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई को डेटा सर्विस के लिए फ्लोर प्राइसिंग तय करने की पेशकश की है। इससे रेगुलेटर मोबाइल डेटा के लिए मिनिमम टैरिफ तय कर सकता है। वॉयस सर्सिवेज के लिए संयम बरतते हुए तीनों कंपनियों ने डेटा के लिए जल्द से जल्द न्यूनतम टैरिफ तय करने को कहा है। ट्राई के अध्यक्ष को लिखे पत्र में सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महानिदेशक राजन मैथ्यूज ने कहा है कि किसी भी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर के लिए अपनी मर्जी से मौजूदा प्रतिस्पर्धा के चलते टैरिफ में सुधार कर पाना संभव नहीं है। ऐसे में एकमात्र विकल्प ट्राई द्वारा मोबाइल डेटा सर्विस के लिए मिनिमम टैरिफ तय करना है।

बाकी देशों के मुकाबले भारत में इंटरनेट सस्ता
सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के मुताबिक बाकी विकसित या विकासशील देशों के मुकाबले भारत में डेटा शुल्क 50 गुना कम हैं। सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया भारत की दूरसंचार सर्विस प्रोवाइडर और नेटवर्क वेंडर्स का प्रतिनिधित्व करती है, मगर इसमें सरकारी कंपनियाँ बीएसएनएल और एमटीएनएल शामिल नहीं हैं। दरअसल वित्तीय संकट से जूझ रहा टेलीकॉम सेक्टर 7.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कर्जे में है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट के एजीआर जमा कराने के फैसले के बाद ये कंपनियाँ और दबाव में आ गयी हैं।
घटी है आमदनी
किसी भी टेलीकॉम कंपनी के लिए प्रति ग्राहक औसत आमदनी यानी एआरपीयू बहुत जरूरी होती है। जबकि ट्राई के आँकड़ों के हवाले से सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने बताया है कि एआरपीयू 2010 में 141 रुपये से 2017 में 118 रुपये और अब 80 रुपये तक गिर गयी है। वहीं एजीआर की मार भी इन पर तगड़ी पड़ी है। सितंबर तिमाही में एजीआर के लिए प्रोविजन के कारण वोडाफोन और एयरटेल दोनों को मिला कर 75,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का घाटा हुआ।
यह भी पढ़ें - सीएसबी बैंक आईपीओ : निवेशकों को हुई पहले ही दिन 50 फीसदी की कमाई
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
