भारत की पहली प्राइवेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस पटरी पर दौड़ने लगी है ट्रेन में कितनी कमाई हुई आपको यहां पर बताएंगे। आपको बता दें कि तेजस को अपने परिचालन के पहले महीने अक्टूबर में 70 लाख रुपए का फायदा हुआ। रिर्पोट के अनुसार इस दौरान इस गाड़ी को टिकट की बिक्री से करीब 3.70 करोड़ रुपए की आय हुई। तेजस एक्सप्रेस लखनऊ-दिल्ली मार्ग पर चलायी जा रही है। इसका संचालन ऑनलाइन टिकट, भोजन और पर्यटन संबंधी सुविधाएं देने वाली रेलवे की कंपनी आईआरसीटीसी कर रही है।

सरकार ने रेलवे में सुधार के लिए 50 स्टेशनों को विश्वस्तरीय बनाने और रेलवे नेटवर्क पर 150 यात्री रेलगाड़ियों का परिचालन ठेका निजी इकाइयों को देने का लक्ष्य रखा है। आपको बता दें तेजस एक्सप्रेस इसी योजना का हिस्सा है। यह गाड़ी अक्टूबर में 5 से 28 अक्टूबर तक 21 दिन चलायी गई। इसकी सेवा सप्ताह में 6 दिन है।
रिर्पोट के अनुसार इस दौरान यह गाड़ी औसतन 80-85 प्रतिशत भरी सीट के साथ चली। अक्टूबर में इसके चलाने का आईआरसीटीसी का खर्च लगभग तीन करोड़ रुपए रहा। रेलवे की इस अनुषंगी कंपनी को इस समय यात्री किराए से प्रति दिन औसतन 17.50 लाख रुपए की आमदनी हुई जबकि 14 लाख रुपए खर्च करना पड़ा। तेजस एक्सप्रेस में भोजन, 25 लाख रुपये तक का मुफ्त यात्री बीमा और देरी पर क्षतिपूर्ति जैसी सुविधाएं हैं।
तो वहीं सरकार ने पिछले महीने एक विशेष टास्क फोर्स का गठन किया जिसमें निजी ट्रेन संचालन और स्टेशन पुनर्विकास परियोजनाओं पर पहल तेज करने के लिए सचिवों का एक समूह शामिल था। हालांकि, समूह की पहली बैठक होनी बाकी है।
आपको बता दें कि हाल ही में तेजस एक्सप्रेस लेट हो गई थी, जिसकी वजह से यात्रियों को वादे के अनुसार 250-250 रुपए के हिसाब से मुआवजा मिला था।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
