Tej Pratap Yadav Net Worth: बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव से पहले लालू यादव का परिवार चर्चा में बना हुआ है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सुप्रीमो लालू यादव ने अपने बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव को पार्टी से निकाल दिया है। लालू यादव ने इस फैसले के पीछे तेज प्रताप यादव के 'गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार' और 'नैतिक मूल्यों की अनदेखी' को वजह बताया है। शपथ पत्र के अनुसार, जनवरी 2024 तक तेज प्रताप यादव के पास लगभग 4 करोड़ की संपत्ति रही है।

तेज प्रताप यादव की संपत्ति
शपथ पत्र के अनुसार, तेज प्रताप यादव की कुल संपत्ति लगभग 3.58 करोड़ रुपये बताई गई है। वहीं, MyNeta.com के मुताबिक, तेज प्रताप यादव के पास 2.83 करोड़ रुपये है। इस संपत्ति में कृषि योग्य भूमि और मकान के अलावा कई अचल संपत्तियां भा शामिल हैं। उनके पास गोपालगंज जिले के फुलवरिया और पटना में कृषि और आवासीय भूमि भी है।
तेज प्रताप के पास हैं ये गाड़ियां
तेज प्रताप यादव के पास कई लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन है। इस कलेक्शन में BMW सेडान, स्कोडा स्लाविया जिसकी कीमत ₹22 लाख है और एक होंडा सीबीआर 1000RR सुपरबाइक जिसकी कीमत ₹15.45 लाख है, ये सभी उनके कार कलेक्शन में शामिल हैं।
तेज प्रताप यादव के पास है आलीशान घर
तेज प्रताप यादव ने अपने हलफनामे में संपत्ति के साथ-साथ अपनी आय के स्रोतों की भी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि उनकी आमदनी का मुख्य जरिया विधायक के रूप में मिलने वाला वेतन और खेती से होने वाली आमदनी है। एक इंटरव्यू में तेज प्रताप ने माना था कि उन्हें शॉपिंग का बहुत शौक है।
चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उनके पास 1.25 लाख रुपये का कैश और 14 लाख रुपये से ज्यादा का बैंक डिपॉजिट था। इसके अलावा उनके पास 30 लाख रुपये की एक कॉमर्शियल बिल्डिंग पटना में है। साथ ही, औरंगाबाद और गोपालगंज में 62 लाख रुपये से ज्यादा कीमत के दो आलीशान घर भी हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
