Tech Mah Q2 Dividend: शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियां सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर रही हैं. इस कड़ी में आईटी सेक्टर की कंपनी टेक महिंद्रा ने भी नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी शनिवार को FY25 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. सालाना आधार पर मुनाफा 153 फीसदी बढ़कर 1250 करोड़ रुपए हुआ. धमाकेदार नतीजों के साथ कंपनी ने अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है.
टेक महिंद्रा ने जारी किए नतीजे
टेक महिंद्रा ने एक्सचेंज फाइलिंग में Q2 नतीजों की जानकारी दी है. इसके मुताबिक जुलाई से सितंबर के दौरान 1250 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ है, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 493.9 करोड़ रुपए का मुनाफा था. कंसोलिडेटेड आधार पर आय 3.49 फीसदी से बढ़कर 13,313.2 करोड़ रुपए रही, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 12,863.9 करोड़ रुपए थी.
एंट्रीशन रेट में थोड़ी बढ़ोतरी
टेक महिंद्रा के मुनाफे में तिमाही आधार पर 46.8 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है. इसी तरह आय में 2.36 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई. ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA सालाना आधार पर 63.2 फीसदी बढ़कर 1,750 करोड़ रुपए रहा, जोकि तिमाही आधार पर 11.9 फीसदी बढ़ा.

तिमाही के दौरान कंपनी ने 6,653 कर्मचारियों को जोड़े हैं. इस लिहाज से कुल कर्मचारियों की संख्या 154273 हो गई है. हालांकि, एट्रीशन रेट पिछले 12 महीने में थोड़ी बढ़ी है, जोकि 10.6 फीसदी पर पहुंच गया है.
अंतरिम डिविडेंड का ऐलान
टेक महिंद्रा ने बताया कि बोर्ड ने मौजूदा फाइनेंशियल ईयर के लिए अंतरिम डिविडेंड को भी मंजूरी दी है. इसके तहत 5 रुपए के फेस वैल्यू पर 15 रुपए प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी मिली है. यानी शेयरहोल्डर्स को 300 फीसदी का डिविडेंड प्रॉफिट होगा. बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने अंतरिम डिविडेंड के लिए 1 नवंबर, 2024 को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया गया है.
टेक महिंद्रा का शेयर
टेक महिंद्रा का शेयर बीएसई पर शुक्रवार को करीब आधे फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ था. शेयर 1688 रुपए पर बंद हुआ, जोकि पिछले 6 महीने में 43 फीसदी उछल गया है. 2024 में टेक महिंद्रा का शेयर 30 फीसदी उछला है. 2 साल में शेयर 65 फीसदी की तेजी दिखा चुका है. शेयर का 52-वीक हाई 1,709 रुपए है, जोकि बीते हफ्ते ही टच किया. एक्सचेंज आंकड़ों के मुताबिक कुल मार्केट कैप 1.65 लाख करोड़ रुपए है.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications