Teacher's Day Stocks: NSE निफ्टी 50 इंडेक्स ने 2024 में जोरदार खरीदारी दर्ज की गई. 2024 में अबतक इंडेक्स 16.1% बढ़ा है. घरेलू बाजार में इस तेजी की वजह मजबूत इनवेस्टर्स सेंटीमेंट, स्थिर डॉमेस्टिक फ्लो और मजबूत मैक्रोइकॉनोमिक फंडामेंटल्स हैं. पिछले एक साल में मिड-कैप और स्मॉल-कैप शेयरों ने लार्ज-कैप शेयरों से बेहतर परफॉर्म किया है. मिडकैप में 52% और स्मॉलकैप में 58% की तेजी रही. जबकि लार्ज कैप में 31% की बढ़त दर्ज की गई.
पिछले 5 सालों में बाजार
भारतीय शेयर बाजार में पिछले पांच सालों में मिड-कैप शेयरों ने लार्ज कैप शेयरों को आउटपरफॉर्म किया. इंडेक्स ने 150% की बढ़त दर्ज की. जबकि स्मॉल कैप शेयरों ने 126% बेहतर प्रदर्शन किया है. हाल ही में आई गिरावट के बावजूद एनलिस्टि्स को उम्मीद है कि निफ्टी हाई लेवल पर मजबूत होगा, रुक-रुक कर होने वाली अस्थिरता से बचाव करने वाले सेक्टर FMCG फार्मा पर होगा.
4 सितंबर के कारोबारी सेशन में मुनाफावसूली और कमजोर ग्लोबल संकेतों की वजह से हाल में आई गिरावट के बावजूद एनलिस्ट का भरोसा निफ्टी पर कायम है. एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि यह हाई लेवल पर मजबूत होगा. हालांकि बीच-बीच में उतार-चढ़ाव के साथ FMCG और फार्मा जैसे डिफेंसिव सेक्टर पर फोकस किया जाएगा.
किन स्टॉक्स में करें निवेश?
घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने लार्ज कैप में ICICI बैंक, SBI, HUL, L&T, HCL टेक, M&M, कोल इंडिया, टाइटन, हिंडाल्को, मैनकाइंड फार्मा शेयर टॉप पिक्स हैं. वहीं, मिडकैप और स्मॉल कैप सेक्टर में इंडियन होटल्स, गोदरेज प्रॉपर्टीज, अशोक लीलैंड, पर्सिस्टेंट सिस्टम, कल्याण ज्वेलर्स, KEI इंडस्ट्रीज, मेट्रो ब्रांड्स, PNB हाउसिंग, सेलो वर्ल्ड, एंजेल वन को टॉप पिक बनाया है.

घरेलू बाजारों में रैली
भारतीय शेयर बाजारों में बुधवार, 4 सितंबर को चुनिंदा दिग्गज शेयरों में मुनाफावसूली हुई. साथ ही कमजोर ग्लोबल संकेतों की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी 50 इंडेक्स निगेटिव बंद हुए. सेंसेक्स 0.25% गिरकर 82,352 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 0.32% गिरकर 25,198 पर बंद हुआ. जबकि पिछले शुक्रवार को निफ्टी ने 25,235.90 का ऑल टाइम हाई बनाया.
2024 में बाजार में तेजी की वजह
घरेलू बाजारों में इस साल जबरदस्त तेजी दर्ज की गई. इसकी वजह विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) की एक्टिव रूप से भारतीय इक्विटी में खरीदारी रही, जिसमें CY24 में 5.1 बिलियन डॉलर का निवेश हुआ है, जबकि CY23 में यह 21.4 बिलियन डॉलर था. वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने भी CY24 में 37 बिलियन डॉलर तक का मजबूत निवेश किया है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये Goodreturns Hindi के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
