Teachers Day 2025: भारत गुरु-शिष्य का परंपरा वाला देश है और यहां सदियों से गुरुओं यानी आज के जमाने में शिक्षकों का सम्मान किया जाता रहा है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए भारत में हर साल 5 सितंबर को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

आज यानी 5 सितंबर को पूरे देश में शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक विशेष अवसर के तौर पर मनाया जा रहा है। भारत के प्रथम उप-राष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में उनको सम्मान देने के लिए शिक्षक दिवस के तौर पर मनाया जाता है।
चलिए आज शिक्षक दिवस के दिन इनसे जुड़े कुछ तथ्य जानते हैं कि इसकी शुरुआत क्यों और कैसे हुई... शिक्षक दिवस का क्या महत्व है..
शिक्षक दिवस मनाने की शुरुआत कब हुई? (Teachers Day History)
राष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाने की परंपरा की शुरुआत 1962 में हुई थी। यह खास दिन प्रख्यात शिक्षाविद्, दार्शनिक और विद्वान डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन है। सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर 1888 को तमिलनाडु के तिरुत्तनी में हुआ था।
अपने जीवन के करियर में राधाकृष्णन देश के पहले उप-राष्ट्रपति (1952-1962) और बाद में दूसरे राष्ट्रपति (1962-1967) बने। हालांकि, देश के सर्वोच्च पद पर यानी भारत के प्रथम नागरिक बनने के सफर से पहले वह एक उत्कृष्ट शिक्षक भी रहे और खुद को एक शिक्षक ही माना।
उन्होंने अपने करियर में कोलकाता विश्वविद्यालय और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में पढाया। अध्यापन के अलावा, उन्होंने यूनेस्को में और सोवियत संघ में राजदूत के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व किया। 1954 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। 1962 में डॉ.राधाकृष्णन राष्ट्रपति बनने के बाद उनके कुछ पूर्व छात्रों और मित्रों ने उनके जन्मदिन को भव्य रूप से मनाने का प्रस्ताव रखा लेकिन डॉ. राधाकृष्णन ने इस विचार को विनम्रतापूर्वक ठुकरा दिया और कहा कि उनके जन्मदिन को व्यक्तिगत उत्सव के रूप में मनाने के बजाय, इसे शिक्षकों के सम्मान में समर्पित किया जाए ताकि देशभर के शिक्षकों के योगदान को मान्यता दी जा सके
राधाकृष्णन के इस सुझाव को उनके मित्रों और छात्रों ने मान लिया और उनके जन्मदिन यानी 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाने लगा और तब से यह परंपरा चली आ रही है।
शिक्षक दिवस का महत्व (Importance Of Teacher Day)
शिक्षक दिवस न केवल शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर है, बल्कि यह समाज में उनकी भूमिका को रेखांकित करने का भी एक माध्यम है। शिक्षक न सिर्फ ज्ञान देते हैं, बल्कि जीवन के नैतिक मूल्यों, आत्मविश्वास और चुनौतियों से निपटने की क्षमता भी सिखाते हैं। यह दिन छात्रों को अपने शिक्षकों के समर्पण और मेहनत को समझने और उनकी सराहना करने का मौका देता है। इसके अलावा शिक्षक दिवस शिक्षा के क्षेत्र में नई पीढ़ी को प्रेरित करने और शिक्षण को एक सम्मानजनक पेशे के रूप में अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने का भी अवसर है।
फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर भेजें शिक्षक दिवस 2025 की शुभकामनाएं
सोशल मीडिया पर साझा करने के लिए नीचे कुछ बेहतरीन शिक्षक दिवस 2025 की शुभकामनाएं और संदेश दिए गए हैं:
- "शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं! ज्ञान और बुद्धिमत्ता की हमारी यात्रा में मार्गदर्शक बनने के लिए धन्यवाद।"
- "इस शिक्षक दिवस पर, हम उन मार्गदर्शकों का सम्मान करते हैं जो हमें प्रेरित करते हैं और हमारे भविष्य को आकार देते हैं!"
- "शिक्षक ज्ञान के बीज बोते हैं जो जीवन भर फलते-फूलते हैं। आपके मार्गदर्शन और सहयोग के लिए धन्यवाद।"
- "सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों के लिए: आपकी शिक्षाएं किताबों से कहीं आगे ले जाती हैं-आप हमें हर दिन प्रेरित, प्रोत्साहित और सशक्त बनाते हैं।"
- "शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ उन मार्गदर्शकों को जो सीखने को आनंददायक बनाते हैं और हमें हर दिन प्रेरित करते हैं!"
- "हर सफल छात्र के पीछे एक शिक्षक होता है जिसने उन पर विश्वास किया। वह शिक्षक होने के लिए धन्यवाद।"
- "इस शिक्षक दिवस पर, मैं उन सभी के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करना चाहता हूं जिन्होंने मेरे जीवन को बुद्धिमत्ता और दयालुता से आकार दिया।"
- "शिक्षक समाज के असली नायक हैं। सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं!"
- "आपका मार्गदर्शन मेरी ताकत रहा है। मुझे सही रास्ता दिखाने के लिए शुक्रिया। शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं!"
- "उन शिक्षकों को जिन्होंने हमें न सिर्फ़ सबक सिखाया बल्कि जीवन के मूल्य भी सिखाए - शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं!"
- "अच्छे शिक्षक प्रेरणा देते हैं; महान शिक्षक बदलाव लाते हैं। हर चीज़ के लिए शुक्रिया। शिक्षक दिवस 2025 की शुभकामनाएं!"
- "कोई भी गूगल या किताब शिक्षक के ज्ञान की जगह नहीं ले सकती। मैं हमेशा आपका आभारी रहूंगा।"
शिक्षक दिवस के प्रसिद्ध कोट्स: फेसबुक और इंस्टाग्राम स्टेटस के लिए शिक्षक दिवस के कुछ सबसे प्रसिद्ध कोट्स...
- एक अच्छा शिक्षक आशा जगा सकता है, कल्पना को प्रज्वलित कर सकता है और सीखने के प्रति प्रेम जगा सकता है :- ब्रैड हेनरी
- शिक्षा बाल्टी भरना नहीं, बल्कि आग जलाना है :- विलियम बटलर येट्स
- एक शिक्षक वह होता है जो धीरे-धीरे खुद को अनावश्यक बनाता है :- थॉमस कैरथर्स
- एक हज़ार दिनों की मेहनती पढ़ाई से बेहतर है एक महान शिक्षक के साथ एक दिन :- जापानी कहावत
- अच्छे शिक्षक जानते हैं कि छात्रों में सर्वश्रेष्ठ कैसे लाया जाए :- चार्ल्स कुराल्ट
- सर्वश्रेष्ठ शिक्षक वे होते हैं जो आपको दिखाते हैं कि कहां देखना है, लेकिन यह नहीं बताते कि क्या देखना है :- एलेक्जेंड्रा के. ट्रेन्फ़ोर
- बच्चों को गिनना सिखाना ठीक है, लेकिन उन्हें यह सिखाना सबसे अच्छा है कि क्या मायने रखता है :- बॉब टैलबर्ट
- एक किताब, एक कलम, एक बच्चा और एक शिक्षक दुनिया बदल सकते हैं :- मलाला यूसुफ़ज़ई
- शिक्षक अनंत काल को प्रभावित करते हैं; कोई नहीं बता सकता कि उनका प्रभाव कहां रुकता है :- हेनरी एडम्स
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications