TCS Q2 financial results: टीसीएस ने आज अपने दूसरी तिमाही के वित्तीय परिणाम जारी कर दिए। कंपनी ने बताया है कि उसे चालू वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही में 11342 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है। कंपनी इस दौरान कुल आय 59692 करोड़ रुपये रही है। कंपनी ने बताया है कि उसके शुद्ध लाभ में सालाना आधार पर 9 प्रतिशत की और आय में सालाना आधार पर 8 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई है।
- टीसीएस का एकीकृत शुद्ध लाभ 11,342 करोड़ रुपये
- टीसीएस का सकल राजस्व दूसरी तिमाही में 59,692 करोड़ रुपये रहा
- ईबीआईटी मार्जिन 24.3% बनाम 23.2% (क्यूओक्यू) पर है।

लाभांश और बॉयबैक
- टीसीएस ने प्रति शेयर 9 रुपये के लाभांश की घोषणा की
- टीसीएस ने 17000 करोड़ रुपये के शेयर बायबैक को मंजूरी दे दी है
- टीसीएस बायबैक की कीमत 4,150 रुपये प्रति शेयर रखी गई है
टीसीएस ने वित्तीय परिणाम जारी करते हुए बताया है कि उसे दूसरी तिमाही में 11.2 बिलियन डॉलर का ऑर्डर मिला है। वहीं इसी दौरान कंपनी ने बताया कि उसके पास पाइपलाइन में 250 से अधिक एआई के अवसर हैं।
टीसीएस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक के कृतिवासन के अनुसार हमारे ग्राहक अपने आईटी और बिजनेस ऑपरेटिंग मॉडल को डिजिटल रूप से बदलने के लिए महत्वपूर्ण नई प्रौद्योगिकी के लिए हमें अपने प्रोजेक्ट सौंप रहे हैं। हमारी सेवाओं की मांग का लचीलापन, हमारे ग्राहकों की लंबी अवधि के कार्यक्रमों के लिए प्रतिबद्धता और जनरल एआई और अन्य नई प्रौद्योगिकियों के साथ प्रयोग के लिए हमारी दीर्घकालिक विकास संभावनाओं का विश्वास दिलाती है।
वही आज टीसीएस का शेयर दिन के कारोबार के बाद 3,609.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। आज इस शेयर में 19.00 रुपये यानी 0.52 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। आज टीसीएस के शेयर ने एनएसई पर 3,605.00 रुपये को लो और 3,650.00 रुपये का हाई का स्तर बनाया। वहीं बीते 52 हफ्ते के दौरान टीसीएस के शेयर का जहां लो स्तर 3,005.00 रुपये का रहा है, वहीं हाई का स्तर 3,679.00 रुपये का रहा है।
इससे पहले, टीसीएस ने 2017, 2018, 2020 और 2022 में शेयर बॉयबैक कर चुकी है। इन चारों बॉयबैक में कंपनी ने छह वर्षों में करीब 66,000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
वहीं आज निफ्टी आईटी इंडेक्स भी गिरावट के साथ बंद हुआ। आज निफ्टी आईटी इंडेक्स 21.45 अंक यानी 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 32548.00 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
जानिए टीसीएस के शेयर का रिटर्न
1 हफ्ते का रिटर्न 2.04 प्रतिशत
1 महीने का रिटर्न 3.71 प्रतिशत
3 महीने का रिटर्न 10.31 प्रतिशत
1 जनवरी से लेकर आज तक का रिटर्न 10.85 प्रतिशत
1 साल का रिटर्न 17.60 प्रतिशत
3 साल का रिटर्न 28.33 प्रतिशत
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
