TCS Q4 Results: भारत की दिग्गज आईटी कंपनी टीसीएस यानी टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज ने जनवरी से लेकर मार्च तक की चौथी तिमाही के लिए अपने आंकड़े जारी किए हैं। यह आंकड़े वित्त वर्ष 2024 की चौथे क्वार्टर के लिए थे। कंपनी द्वारा जारी किए गए आंकड़ों में फायदा होता दिख रहा है। अगर हम इस साल के लि्ए कंपनी के कंसॉलिडेटेड प्रॉफिट की बात करें तो यह चौथे क्वार्टर में 9.1 प्रतिशत तक बढ़ा है। इस तेजी के बाद टीसीएस का कंसोलिडेटेड प्रॉफिट 12,434 करोड़ रुपए के आस पास हो गया है। वहीं पिछले यह प्रॉफिट 11392 करोड रुपए का था।
वही चौथी क्वार्टर के दौरान कंपनी का ऑपरेशंस से आने वाला रिवेन्यू पिछले साल के मुकाबले 3.5 प्रतिशत बढ़ा है। फाइनेंशियल ईयर 2024 के आखिरी क्वार्टर में यह 61,237 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। वहीं पिछले साल चौथे क्वार्टर में यह 59,162 करोड़ रुपए रहा था।

चौथे क्वार्टर के रिजल्ट के साथ टीसीएस के शेयरधारकों के लिए भी एक बेहतरीन खबर आई है। इसके तहत कंपनी के द्वारा हर शेयर पर 28 रुपए का डिविडेंड दिया जाएगा।
28 रुपए की फाइनल डिविडेंड रकम पर डीसीएस ग्रुप के द्वारा मोहर लगा दी गई है।
वहीं अगर पिछले क्वार्टर से तुलना करें तो इस क्वार्टर में कंपनी के प्रॉफिट में 12 फीसदी की जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। हालांकि क्वार्टर के बेसिस पर रेवेन्यू में सिर्फ एक प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है।
अक्टूबर से दिसंबर के क्वार्टर में कंपनी का प्रॉफिट 11,058 करोड़ रुपए रहा था।
वहीं टीसीएस के नेट मार्जिन की बात की जाए तो तो इसमें 100 बेसिस प्वाइंट की ग्रोथ देखने को मिली है और यह 20.3 प्रतिशत तक पहुंच चुका है।
वित्त वर्ष 2024 की क्या रही रिपोर्ट
अगर बात करें फाइनेंशियल ईयर 2024 की तो इसमें टीसीएस का रेवेन्यू बढ़कर 2,40,893 करोड रुपए रहा है। वहीं फाइनेंशियल ईयर 2023 में कंपनी का रेवेन्यू 2,25,458 करोड़ रुपए रहा था।
इसी तरह कंपनी का शुद्ध मुनाफा वित्त वर्ष 2023 में 42,303 करोड़ रुपए से बढ़कर वित्त वर्ष 2024 में 46,099 करोड़ रुपए रहा।
अगर बात की जाए आज की तो बाजार बंद होने तक टीसीएस के शेयर्स 0.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। बाजार बंद होने तक इसके शेयर 4003.80 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहे थे।
आज के आंकड़े जारी हो जाने के बाद कल इस कंपनी के शेयर में और भी तेजी देखने को मिल सकती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications