देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने शुक्रवार को अपने के नतीजे घोषित किए।
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने शुक्रवार को अपने के नतीजे घोषित किए। देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सर्विसेज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का कंसोलिटेड नेट प्रॉफिट अक्टूबर-दिसंबर 2020 तिमाही में 7.2 फीसदी बढ़कर 8,701 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

बता दें कि पिछली तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 8,433 करोड़ रुपये रहा था। तीसरी तिमाही में कंपनी के मुनाफे में तिमाही आधार पर 16.4 फीसदी और सालाना आधार पर 7.1 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसी तरह तीसरी तिमाही में कंपनी की आय में तिमाही आधार पर 4.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है जबकि सालाना आधार पर कंपनी की आय में 5.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। तीसरी तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेट आय 42,015 करोड़ रुपये रही है जबकि इसके 41,350 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। बता दें कि सितंबर तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 40135 करोड़ रुपये रही थी।
जबकि तीसरी तिमाही में कंपनी की सीसी रेवेन्यू ग्रोथ तिमाही आधार पर 4.1 फीसदी रही है। इसके 2.8 से 2.9 फीसदी रहने का अनुमान था। वहीं सालाना आधार पर देखें तो इसमें 0.4 फीसदी की बढ़त हुई है। इस तिमाही में कंपनी का एबिट पिछली तिमाही के 10,515 करोड़ रुपये से बढ़कर 11,184 करोड़ रुपये रहा है। जबकि इसके 10,409 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। तीसरी तिमाही में कंपनी का एबिट मार्जिन 26.6 फीसदी रहा है। जबकि इसके 25.2 फीसदी रहने का अनुमान था। वहीं सितंबर तिमाही में कंपनी का एबिट मार्जिन 26.2 फीसदी रहा था। इन नतीजों के मुताबिक, पिछले 9 साल में वित्त वर्ष 2021 की तीसरी तिमाही में कंपनी की ग्रोथ में सबसे ज्यादा मजबूती देखने को मिली है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
