TCS Q2 Results: 8 अक्टूबर को आएगा रिजल्ट, डिविडेंड पर भी फैसला; जानें रिकॉर्ड डेट समेत पूरी डिटेल

Tata Group की दिग्गज आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज यानी TCS के निवेशकों के लिए अहम खबर है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के नतीजों की तारीख तय कर दी है। TCS की ओर से एक्सचेंज फाइलिंग में बताया गया है कि कंपनी के बोर्ड की बैठक 8 अक्टूबर 2026 को होगी। इस बैठक में सितंबर तिमाही के वित्तीय नतीजों को मंजूरी दी जाएगी। इसके साथ ही निवेशकों की नजर अंतरिम डिविडेंड पर भी रहेगी।

TCS Q2 Results

TCS ने 22 सितंबर को दी जानकारी में बताया कि 8 अक्टूबर को होने वाली बोर्ड बैठक में 30 सितंबर 2026 को समाप्त तिमाही और छमाही के स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड वित्तीय नतीजों को मंजूरी दी जाएगी। यानी इसी दिन कंपनी की जुलाई-सितंबर तिमाही के प्रदर्शन की तस्वीर साफ होगी।

डिविडेंड पर भी होगा फैसला-

नतीजों के साथ TCS के शेयरधारकों के लिए एक और अहम अपडेट है। बोर्ड बैठक में अंतरिम डिविडेंड घोषित करने पर भी विचार किया जाएगा। कंपनी ने इसे दूसरा अंतरिम डिविडेंड बताया है। हालांकि अभी डिविडेंड की रकम कितनी होगी, इसकी जानकारी कंपनी ने नहीं दी है। यह फैसला 8 अक्टूबर को बोर्ड बैठक के दौरान लिया जाएगा।

14 अक्टूबर है रिकॉर्ड डेट-

TCS ने अंतरिम डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट भी तय कर दी है। कंपनी के मुताबिक बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 रिकॉर्ड डेट होगी। यानी इस तारीख को कंपनी के रजिस्टर ऑफ मेंबर्स में जिन शेयरधारकों के नाम होंगे या डिपॉजिटरी रिकॉर्ड में जो निवेशक लाभार्थी मालिक के तौर पर दर्ज होंगे, वे डिविडेंड के लिए पात्र होंगे, बशर्ते बोर्ड डिविडेंड घोषित करे।

ट्रेडिंग विंडो भी बंद-

TCS ने इनसाइडर ट्रेडिंग से जुड़े नियमों के तहत ट्रेडिंग विंडो भी बंद कर दी है। कंपनी के शेयरों में ट्रेडिंग के लिए यह विंडो 23 सितंबर से बंद रहेगी और दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित होने के 48 घंटे बाद तक बंद रहेगी।

पिछली तिमाही में कैसा रहा प्रदर्शन?

वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में TCS का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 13,349 करोड़ रुपये रहा था, जो पिछली तिमाही के 13,718 करोड़ रुपये से 2.7% कम था। हालांकि कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 2.2% बढ़कर 72,275 करोड़ रुपये पर पहुंच गया था। वहीं ऑपरेटिंग इनकम 3.1% घटकर 17,317 करोड़ रुपये रही और ऑपरेटिंग मार्जिन 25.3% से घटकर 24% हो गया था।

[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+