TCS Q2 Results: देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस ने तिमाही नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी को जुलाई से सितंबर के दौरान 11909 करोड़ रुपए का कंसो मुनाफा हुआ है, जोकि पिछली तिमाही में 12040 करोड़ रुपए था. वहीं, अनुमान 12475 करोड़ रुपए का था. हालांकि, सितंबर तिमाही में आय अनुमान से बेहतर रहा, जोकि 64259 करोड़ रुपए रही. पिछली तिमाही में आय 62613 करोड़ रुपए थी.
मिलेजुले रहे TCS के नतीजे
बाजार ने एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि सितंबर तिमाही में EBIT 15442 करोड़ रुपए से बढ़कर 15,465 करोड़ रुपए रहा. इस दौरान ऑपरेटिंग मार्जिन 24.1 फीसदी रहा, जोकि पिछली तिमाही में 24.7 फीसदी था.
डॉलर आय अनुमान से बेहतर रहा, जोकि 2.2 फीसदी रहा. जबकि अनुमान 2 फीसदी का था. वहीं, नेट मार्जिन 18.5 फीसदी रहा. मार्केट बंद होने से पहले BSE पर शेयर करीब आधे फीसदी की गिरावट के साथ 4228.40 रुपए के भाव पर बंद हुआ है.

अंतरिम डिविडेंड का ऐलान
बाजार को दी जानकारी में टीसीएस ने बताया की बोर्ड ने अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है. इसके तहत FY25 के लिए दूसरे अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी मिली है. शेयरहोल्डर्स को 1 रुपए के फेस वैल्यू पर 10 रुपए का अंतरिम डिविडेंड मिलेगा. अंतरिम डिविडेंड के लिए 18 अक्टूबर को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया गया है.
साथ ही डिविडेंड की रकम को मंगलवार यानी 5 नवंबर को शेयरहोल्डर्स के खाते में ट्रांसफर हो जाएगा. FY25 में दूसरी बार अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है. इससे पहले 19 जुलाई को कंपनी 10 रुपए प्रति शेयर के तौर पर डिविडेंड का ऐलान किया था.
टीसीएस ने बाजार को दी जानकारी में बताया कि तिमाही के दौरान कंपनी ने 5,726 कर्मचारियों को जोड़ा. इस दौरान एट्रीशन रेट 12.10% से बढ़कर 12.30% रहा.
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
