TCS Q1 Results: शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियां जून तिमाही के नतीजे जारी कर रही हैं. इस कड़ी में टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी TCS ने भी Q1 के नतीजे जारी कर दिए हैं. देश की सबसे बड़ी IT कंपनी ने बाजार को दी जानकारी में बताया कि अप्रैल से जून के दौरान कंपनी को 12040 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ है, जोकि सालाना आधार पर 9% ज्यादा है. डॉलर आय 7.5 अरब डॉलर रही. इसके अलावा शेयर होल्डर्स के लिए अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है.
1000% अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी
एक्सचेंज फाइलिंग में TCS ने बताया कि शेयरहोल्डर्स को 1 रुपए के फेस वैल्यू पर 10 रुपए प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड मिलेगा. यानी निवेशकों को प्रति शेयर 1000 फीसदी का डिविडेंड प्रॉफिट होगा.
बोर्ड मीटिंग में Q1FY25 के लिए अंतरिम डिविडेंड का रिकॉर्ड डेट 20 जुलाई 2024 को फिक्स किया गया है. निवेशकों को अंतरिम डिविडेंड की रकम 5 अगस्त, 2024 को भुगतान की जाएगी.

मार्जिन पर दिखा असर
TCS ने बताया कि जून तिमाही में सैलरी हाइक की वजह से मार्जिन पर असर पड़ा है. EBIT मार्जिन या ऑपरेटिंग मार्जिन Q1 में 24.7% रहा, जोकि पिछली तिमाही के 26% से 130 बेसिस पॉइंट्स की गिरावट दर्ज की गई है.
नेट मार्जिन 19.2% रही. अप्रैल से जून के दौरान कंपनी ने 5452 कर्मचारियों की हायरिंग की. इसकी वजह से TCS के कुल कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 6.07 लाख हो गई है. ऑपरेशंस से आय 62613 करोड़ रुपए रही, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 59381 करोड़ रुपए थी.
TCS के मैनेजमेंट में बदलाव हुआ
बाजार को दी जानकारी में टाटा ग्रुप कंपनी ने बताया कि यशस्विन सेठ को कंपनी सेक्रेटरी और कंप्लायंस ऑफिसर के तौर पर नियुक्त किया गया है. इनका कार्यकाल 1 नवंबर 2024 से शुरू होगा. यशस्विन सेठ प्रदीप मनोहर गायतोंडे की तगह लेंगे.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
