नई दिल्ली, अक्टूबर 09। देश और एशिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सेवा प्रदाता कंपनी टाटा कंसलटेंसी सविर्सेज (टीसीएस) ने चालू वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही में शानदार वित्तीय परिणाम दर्ज किए हैं। कंपनी ने हर फ्रांट पर अच्छी बढ़त दर्ज की है। कंपनी का कंसोलीडेटिड मुनाफा जुलाई-सितंबर तिमाही में 14.1 प्रतिशत बढ़कर 9,624 करोड़ रुपये का रहा है। टीसीएस ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया है कि पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में टीसीएस को 8,433 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ (समायोजन के बिना) हुआ था। टीसीएस ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस मुनाफे में कानूनी दावा मद में 1,218 करोड़ रुपये का प्रावधान को शामिल नहीं किया गया है। अगर इस आंकड़े को मिला लिया जाए तो कंपनी को सितंबर 2020 में शुद्ध लाभ 7,475 करोड़ रुपये का रहता। वहीं कंपनी ने बताया है कि उसके कुल कर्मचारियों में महिलाओं की हिस्सेदारी 36.2 फीसदी है। इसके अलावा कंपनी छोड़ कर जाने की दर 11.9 फीसदी रही है, जो इंडस्ट्री में सबसे कम है।
आइये जानते हैं कि कंपनी अपने निवेशकों को कैसे मुनाफा बांटेगी।
टीसीएस की आय भी बढ़ी
टीसीएस की आमदनी चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 46,867 करोड़ रुपये रही है। कंपनी की यह आमदनी पिछले वित्तीय साल की समान तिमाही में 40,135 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक राजेश गोपीनाथ के अनुसार मजबूत और सतत मांग का माहौल कंपनी को अपने ग्राहकों के लिए पसंदीदा वृद्धि और गतिशील भागीदार के रूप में स्थापित करने का एक दशक में एक बार का अवसर मिला है। उनके अनुसार हम मौजूद अवसरों का उपयोग करते हुए अपनी क्षमताओं को मजबूत करने और उत्पादों का व्यापक पोर्टफोलियो तैयार करने को लेकर निवेश कर रहे हैं।
मुनाफे में से दिया जाएगा लाभांश
टीसीएस ने इसी के साथ अपने मुनाफे को अपने निवेशकों के साथ बांटने की घोषणा भी की है। कंपनी ने बताया है कि वह प्रति शेयर 7 रुपये का लाभांश देगी। जिस निवेशक के पास शेयर होंगे उनको यह लाभांश मिलेगा। यह लाभांश 3 नवंबर 2021 को दिया जाएगा। टीसीएस का लाभांश देने का पिछले कई सालों से ट्रेक रिकॉर्ड है। कंपनी के कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ी है। टीसीएस ने सितंबर 2021 को समाप्त तिमाही में शुद्ध रूप से 19,690 नये कर्मचारियों की भर्ती की है। इसके साथ उसके कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 5,28,748 हो गयी है। इनमें से 36.2 फीसदी महिलाएं हैं। कंपनी छोड़ कर जाने की दर 11.9 फीसदी रही है, जो इंडस्ट्री में सबसे कम है।
जानिए किस रेट पर बंद हुआ टीसीएस का शेयर
कल यानी शुक्रवार को कंपनी ने शेयर बाजार बंद होने के बाद अपने वित्तीय परिणाम जारी किए थे। इस प्रकार से कल की तेजी में इन परिणाम को शामिल नहीं किया जा सकता है। इन वित्तीय परिणाम का सोमवार कंपनी के शेयर पर असर दिख सकता है। शुक्रवार को टीसीएस का शेयर एनएसई पर करीब 43 रुपये की तेजी के साथ 3935.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। वहीं यह शेयर बीएसई पर भी करीब 43 रुपये की तेजी के साथ 3935.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
