TCS Layoffs Severance Packages: भारत की सबसे बड़ी IT कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) अपने कुछ कर्मचारियों को दो साल तक के टीसीएस सेवरेंस पैकेज (Severance Package) की पेशकश कर रही है। कंपनी AI को बढ़ावा देने और ग्राहकों की बदलती मांग के बीच रिफॉर्मेशन योजनाओं पर आगे बढ़ रही है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह टीसीएस सेवरेंस उन लंबे समय से वर्किंग कर्मचारियों को दिया जाएगा, जो TCS में छंटनी का सामना कर रहे हैं, क्योंकि उनकी भूमिका अब कंपनी की जरूरतों के अनुरूप नहीं है।
क्या TCS ने कर्मचारियों को इस्तीफा के लिए मजबूर किया?
भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने अपने कर्मचारियों की संख्या में 2% यानी 12,000 से ज्यादा की कटौती करने की खबरें सामने आने के लगभग दो महीने बाद, इसका असर पूरे वर्कफोर्स पर पड़ रहा है। IT कर्मचारियों के संगठन NITES ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को लिखे एक लेटर में कहा कि TCS ने पुणे में लगभग 2,500 कर्मचारियों को कथित तौर पर नौकरी से इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया है।
हालांकि, TCS ने कहा कि हमारे संगठन में कौशल को रेअलीग्न करने की हमारी हालिया पहल से केवल सीमित संख्या में कर्मचारी ही प्रभावित हुए हैं।
TCS layoffs से कौन प्रभावित होगा?
मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी के रिफॉर्मेशनके बीच TCS की छंटनी मुख्य रूप से उन कर्मचारियों को प्रभावित करेगी जिनके स्किल इर्रेलेवेंट हो गए हैं या जिन्होंने बदलती ग्राहक मांगों को पूरा करने के लिए खुद को अपस्किल नहीं किया है।
TCS layoffs से प्रभावित कर्मचारियों को क्या मिलेगा?
इसके तहत TCS ऐसे कर्मचारियों को तीन महीने का नोटिस पीरियड वेतन देगी, जिसके बाद उन्हें उनके कार्यकाल के आधार पर छह महीने से लेकर दो साल तक का वेतन मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबकि सबसे कम सेवरेंस वेतन छह महीने का होगा।
इसके अलावा जिन कर्मचारियों के पास कोई प्रोजेक्ट नहीं है या जो आठ महीने से ज्यादा समय से 'बेंच' पर हैं, वे भी प्रभावित होंगे। उन्हें एक सरल पैकेज मिलेगा तीन महीने के बराबर का नोटिस पीरियड वेतन।
जिन कर्मचारियों के पास 10-15 साल का अनुभव है, वे 1.5 साल के बराबर के सेवरेंस पैकेज की उम्मीद कर सकते हैं।
TCS आउटप्लेसमेंट सेवाओं के माध्यम से करियर परिवर्तन में भी सहायता देगी और जूनियर एसोसिएट्स के मामले में तीन महीने या उससे अधिक समय के लिए एजेंसी शुल्क वहन करेगी।
रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि कर्मचारियों को बीमा सहित सभी सेवानिवृत्ति लाभों के साथ इंस्टेंट रिटायरमेंट के ऑप्शन भी मिलेंगे। उन्हें छह महीने से लेकर दो साल के वेतन तक का अतिरिक्त सेवरेंस पैकेज भी मिलेगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications