
TCS is the best company to work for: लिंक्डइन के एक सर्वे में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) इस साल भारत में काम करने के लिए सबसे अच्छी जगहों में टॉप कंपनी के रूप में सामने आई है। वहीं इसके बाद नंबर अमेजन और मॉर्गन स्टेनली का रहा है। लिंक्डइन ने इस संबंध में एक रिपोर्ट जारी की है। लिंक्डइन के अनुसार 2023 की सूची सभी स्तरों पर पेशेवरों को नौकरी खोजने में मदद करने में मदद कर सकतीक है।
लिंक्डइन की तरफ से जारी लिस्ट में काम करने के तौर-तरीकों पर खासा ध्यान दिया गया है। इसमें बेस्ट वर्क प्लेस के लिए 8 पहलुओं पर जोर दिया गया है। इनमें कंपनी की आत्मीयता, स्किल्स ग्रोथ, कंपनी स्टेबिलिटी, एक्सटर्नल अपॉरचुनिटी, लिंग विविधता, शैक्षणिक योग्यता और कंपनी के कर्मचारियों की उपस्थिति को शामिल किया गया है।
लिंक्डइन के सर्वे में कर्मचारियों के लिए बेस्ट वर्क लोकेशन को भी बताया गया है। इसमें बंगलौर का नाम टॉप पर है। इसके बाद मुंबई, हैदराबाद, दिल्ली, पुणे का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है।
इन 25 कंपनियों में ज्यादातर कंपनी इंजीनियरिंग, कन्सलटिंग, प्रोडक्ट मैनेजमेंट, बिजनेस डेवेलपमेंट, सेल्स, कस्टमर सक्सेस, डिजाइन और फाइनेंस से संबंधित हैं।
ये है लिंक्डइन की टॉप 25 कंपनियों की सूची
1. टाटा कन्सलटेंसी सर्विस
2. अमेजन
3. मॉर्गन स्टेनले
4. रिलायंल इंडस्ट्रीज
5. मैक्वेरी समूह
6. डेलॉयट
7. एनएवी फंड एडमिनिसट्रेशन ग्रुप
8. शिनाईजेर इलेक्ट्रिक
9. वायट्रिस
10. रॉयल कैरिबियन ग्रुप
11. विटेस्को टेक्नोलॉजी
12. एचडीएफसी बैंक
13. मास्टरकार्ड
14. यूबी
15. आईसीआईसीआई बैंक
16. जेप्टो
17. एक्सपीडिया ग्रुप
18. ई वाई
19. जे. पी. मॉर्गन चेज एण्ड कंपनी
20. ड्रीम 11
21. सिंक्रोनी
22. गोल्डमैन सैक्श
23. वेरिंट
24. गेम्स 24*7
25. टीचमिंट

इस रिपोर्ट के अनुसार वहीं पहली बार, ईस्पोर्ट्स और गेमिंग से ड्रीम11 (20वें) और गेम्स24x7 (24वें) जैसी कंपनियों ने लिंक्डइन की इस सूची में जगह बनाई है। इसको गेमिंग की बढ़ती लोकप्रियता और इस क्षेत्र की उपस्थिति को दर्शाना माना जा रहा है।
लिंक्डइन की इस सूची में शामिल 25 में से 17 कंपनियां एकदम नई हैं। यह भारत के व्यापार पारिस्थितिकी तंत्र में मजबूत गति को प्रदर्शित करता है। जिप्टो (16वें) ने इस साल टॉप कंपनी की सूची में जगह बनाई।
More From GoodReturns

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

एयरटेल का नया ₹899 वाला प्लान: क्या ₹859 वाला पैक बंद हो गया? जानें पूरी सच्चाई

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनवेस्को इंडिया फार्मा एंड हेल्थकेयर फंड NFO: निवेश से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा



Click it and Unblock the Notifications