नयी दिल्ली। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी टीसीएस (टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज) आपके लिए कमाई एक शानदार मौका लेकर आ रही है। टीसीएस का बायबैक ऑफर शुक्रवार 18 दिसंबर को खुलने जा रहा है। बायबैक ऑफर में आपको टीसीएस के शेयर सस्ते में खरीदने का मौका मिलेगा। टीसीएस ने अक्टूबर में जुलाई-सितंबर तिमाही के नतीजे घोषित करने के साथ ही बायबैक ऑफर का ऐलान कर दिया था, जबकि नवंबर में इसके शेयरधारकों ने इस प्रस्ताव को हरी झंडी दिखा दी थी। टीसीएस अपने बायबैक ऑफर में अपने मौजूदा शेयरधारकों से 5.3 करोड़ शेयर वापस खरीदेगी। 5.3 करोड़ शेयर इसकी कुल चुकता इक्विटी पूंजी के 1.4 फीसदी के बराबर हैं।
ऐसे होगी कमाई
टीसीएस बायबैक ऑफर में 3000 रु प्रति के रेट पर शेयर खरीदेगी। जबकि इस समय कंपनी का शेयर (करीब 2 बजे) 2769 रु के आस-पास है। यदि आप अभी शेयर खरीद लें और बायबैक ऑफर में वापस बेचें तो आपको प्रति शेयर 231 रु का फायदा होगा। यदि आपने 1000 शेयर खरीद लिए तो सीधे-सीधे 231000 रु का फायदा होगा। बायबैक का नियम ये होता है कि जब ऑफर खुले तो आपके पास कंपनी के शेयर होने चाहिए।
16000 करोड़ रु खर्च करेगी टीसीएस
टीसीएस बायबैक ऑफर में अधिकतम 16000 करोड़ रु के शेयर खरीदेगी। बायबैक ऑफर 1 जनवरी 2021 को बंद होगा। मालूम हो कि वित्त वर्ष 2020-21 में टीसीएस शेयर बायबैक का ऐलान करने वाली पहली टेक्नोलॉजी कंपनी रही। कंपनी ने आखिरी बार 2018 में शेयर बायबैक किया था। तब भी इसने 16 हजार करोड़ रु के शेयरों का ही बायबैक किया था।
आपको हिस्सा लेना चाहिए या नहीं
सवाल ये है कि क्या आपको टीसीएस के बायबैक ऑफर में हिस्सा लेना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट्स इस सवाल का जवाब हां में देते हैं। जानकार मानते हैं कि बाकी आईटी कंपनियों की तरह टीसीएस के शेयर में फिलहाल तेज उछाल आने की संभावना नहीं है, क्योंकि मार्च से ये शेयर काफी ऊपर आ चुका है। मार्च के निचले स्तरों से टीसीएस का शेयर करीब 85 फीसदी ऊपर आया है। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स निचले स्तर से 80 फीसदी चढ़ा है। यानी टीसीएस ने सेंसेक्स को भी पीछे छोड़ दिया है।
सेबी का नियम जान लें
सेबी के मानदंडों के अनुसार कंपनी में 2 लाख रुपये तक की होल्डिंग वाले छोटे शेयरधारकों का कुल बायबैक में 15 प्रतिशत हिस्सा आरक्षित होता है। इस तरह छोटे शेयरधारकों के लिए आरक्षित शेयरों की संख्या लगभग 0.8 करोड़ शेयर (5.3% शेयरों की 15%) होगी। 1 जनवरी 2020 को टीसीएस का शेयर 2169 रु पर था, जो आज करीब 2769 रु पर है। यानी इस शेयर ने इस साल प्रति शेयर 600 रु का मुनाफा कराया है।
बायबैक क्यों किया जाता है
कोई कंपनी जब अपने ही शेयरधारकों से शेयर वापस खरीदती है तो इसे बायबैक कहा जाता हैं। ये आईपीओ का उलट है, क्योंकि कोई कंपनी आईपीओ में शेयर बेचती है। बायबैक प्रोसेस पूरी होने के बाद इन शेयरों का वजूद खत्म हो जाएगा। बायबैक कई कारणों से होता है। कंपनी की बैलेंस शीट में अतिरिक्त नकदी का होना इसमें बड़ा कारण है। ज्यादा नकदी का होना अच्छा नहीं माना जाता। इससे माना जाता है कि कंपनी अपनी नकदी का उपयोग नहीं कर पा रही है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
