TCS Hiring 2025: भारत की दिग्गज आईटी सर्सिव कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने आज 9 जनवरी को FY25 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. अनुमान के मुताबिक नतीजों के साथ बंपर डिविडेंड से निवेशकों को खुश कर दिया है. क्योंकि टाटा ग्रुप की कंपनी ने अंतरिम डिविडेंड के साथ स्पेशल डिविडेंड का भी ऐलान किया है. हालांकि, कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या में इस तिमाही में कमी देखने को मिली है.
टीसीएस के कर्मचारियों की संख्या घटी
बाजार की दी जानकारी में टीसीएस ने कर्मचारियों की संख्या के बारे में बताया है. इसके मुताबिक अक्टूबर से दिसंबर तिमाही में 5,370 कर्मचारियों की कमी हुई है. इस गिरावट के चलते कुल कर्मचारियों की संख्या 612,724 से घटाकर 607,354 पर आ गई है.
टीसीएस में कर्मचारियों की छंटनी की दर यानी एट्रिशन तीसरी तिमाही में बढ़कर 13% हो गई, जो पिछली तिमाही में 12.3% थी. कंपनी के डायवर्सिफायड वर्कफोर्स में 35.3% महिलाएं शामिल हैं और इसमें 152 देशों के कर्मचारी शामिल हैं. टीसीएस कर्मियों ने अब तक 40.1 मिलियन सीखने के घंटे पूरे किए हैं और 3.8 मिलियन दक्षताएं हासिल की हैं.

टीसीएस कर्मचारियों को प्रोमोशन
टीसीएस के CHRO मिलिंद लक्कड़ ने बताया कि दिसंबर तिमाही में 25,000 से ज्यादा एसोशिएट्स को प्रोमोट किया गया, जिससे फाइनेंशियल ईयर के लिए कुल प्रोमोशंस 110,000 से ज्यादा हो गईं. उन्होंने कहा कि हम कर्मचारियों के कौशल विकास और समग्र कल्याण में निवेश करना जारी रखते हैं. कैंपस में प्लेसमेंट स्कीम के मुताबिक आगे बढ़ रही हैं. खास बात ये भी है कि अगले साल कैंपस में प्लेसमेंट बढ़ाने की तैयारी चल रही है.
टीसीएस ने जारी किए अनुमान के मुताबिक नतीजे
टीसीएस ने अक्टूबर से दिसंबर तिमाही के लिए ₹63,973 करोड़ का रेवेन्यू दर्ज किया, जो पिछली तिमाही के मुकाबले 0.4% कम रही, हालांकि, तिमाही आधार पर प्रॉफिट 4% औऱ सालाना आधार पर 12 फीसदी बढ़कर 12,380 करोड़ हो गया. कंपनी ने दमदार नतीजों के साथ FY25 के लिए 10 रुपए का तीसरा अंतरिम डिविडेंड और 66 रुपए के स्पेशल डिविडेंड बांटने का ऐलान किया है. इसके लिए रिकॉर्ड डेट 17 जनवरी रखा है.
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
