नयी दिल्ली। देश की सबसे बड़ी आईटी सेवा प्रदाता कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) अप्रैल-जून (वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही) के फाइनेंशियल नतीजे घोषित कर दिए हैं। कंपनी को अप्रैल-जून तिमाही में 7008 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में हुए 8131 करोड़ रुपये के मुनाफे के मुकाबले 13.81 फीसदी कम है। टीसीएस का मुनाफा जानकारों के अनुमान से भी कम रहा है। एक पोल में कंपनी के लिए 7680 करोड़ रुपये के मुनाफे का अनुमान लगाया था। टीसीएस इससे पहले जनवरी-मार्च तिमाही में 8093 करोड़ रुपये के मुनाफे में रही थी।

इनकम में हुई मामूली बढ़त
वित्त वर्ष 2019-20 की पहली तिमाही में टीसीएस की इनकम 38172 करोड़ रुपये रही थी। इसके मुकाबले इस साल समान तिमाही कंपनी की इनकम 0.39 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 38,322 करोड़ रुपये रही। मगर जनवरी-मार्च तिमाही में रही 39,946 करोड़ रुपये के मुकाबले इसकी इनकम में कमी आई है। बता दें कि कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन से टीसीएस भी नहीं बच सकी। डील और प्रोजेक्ट पूरा होने में देरी के कारण इसकी इनकम घटी, जिसका असर मुनाफे पर भी पड़ा।
किया लाभांश का ऐलान
टीसीएस के पहली तिमाही के नतीजों पर पड़े कोरोना महामारी के प्रभाव को सीईओ और एमडी राजेश गोपीनाथन ने भी स्वीकार किया। उनके मुताबिक इसका असर सभी लाइफ साइंसेज और हेल्थकेयर को छोड़ कर सभी वर्टिकल्स पर पड़ा। कोरोनावायरस के मद्देनजर जरूरी चीजों को छोड़ कर सभी गतिविधियों, जिनमें कारोबारी एक्टिविटी भी शामिल पर है, को बंद कर दिया गया था। हालांकि प्रोफिट घटने के बावजूद टीसीएस ने शेयरधारकों के लिए लाभांश (डिविडेंड) का ऐलान किया है। कंपनी 5 रुपये प्रति वाले हर शेयर पर 1 रु का लाभांश देगी।
आईटी कंपनियों की इनकम घटने की थी संभावना
आईटी कंपनियों की इनकम में गिरावट की संभावना एक्सपर्ट्स ने पहले ही जताई थी। अमेरिका और यूरोप में लॉकडाउन का असर भारतीय आईटी कंपनियों के कारोबार पर भी पड़ने की बात कही गई थी। एक्सपर्ट्स के अनुसार क्लाइंट्स की तरफ से पिछले 3 महीनों में टेक्नोलजी पर खर्च करने की योजना को टालने के चलते भारतीय आईटी कंपनियों की इनकम में 5-10 फीसदी की गिरावट आ सकती है। टीसीएस की इनकम में 6 फीसदी गिरावट का अनुमान था।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
