सस्ते में एसी और टीवी खरीदने का बढ़िया मौका है। तो अगर आप अपने घर के लिए एसी और टीवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर पढ़ें।
नई दिल्ली, अप्रैल 23। सस्ते में एसी और टीवी खरीदने का बढ़िया मौका है। तो अगर आप अपने घर के लिए एसी और टीवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर पढ़ें। जानी-मानी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी टीसीएल ने लगातार दूसरे साल भी सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के साथ ऑफिशियल पार्टनरशिप जारी रखते हुए क्रिकेट स्पेशल ऑफर की पेशकश कर रहा है।

सस्ते में खरीदें एसी और टीवी
इस दौरान टीसीएल 4k यूएचडी और क्यूएलईडी टीवी पर ऑफर दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही AI-अल्ट्रा इंवर्टर एसी भी इसमें शामिल है, जिस पर फ्री इंस्टॉलेशन भी मिल रहा है। टीसीएल P715, टीसीएल C715 पर टीसीएल C815 ऑफर मिल रहे हैं, जिनकी शुरुआती कीमत 33,990 रुपये है। इसके अलावा ग्राहकों को अधिक फायदा पहुंचाने के लिए टीवी और एसी दोनों पर बजाज फाइनेंस से ऑफर भी मिल रहे हैं। अगर आप इनका लाभ लेना चाहता हैं तो अपने नजदीकी स्टोर में जा सकते हैं।
टीसीएल AI-अल्ट्रा इंवर्टर एसी
इस एसी की स्पेशिफिकेशन की बात की जाए तो टीसीएल AI-अल्ट्रा इंवर्टर एसी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी दी गई है। एआई-अल्ट्रा इन्वर्टर कंप्रेसर टेक्नोलॉजी से लैस यह एसी 50 प्रतिशत तक पावर की बचत करता है। कूलिंग की बात करें तो यह 60 सेकंड में कमरे के टेंप्रेचर को 18 डिग्री सेल्सियस तक कम कर देता है। इस एसी में हैंड्स फ्री कंट्रोल के लिए गूगल एसिस्टेंट और टीसीएल होम ऐप सपोर्ट मिलता है। इस एसी में सिल्वर आयन फिल्टर भी दिया गया है जो कि लिविंग एरिया को पूरी तरह से सुरक्षित और बैक्टीरिया-मुक्त रखता है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें डिजिटल टेंप्रेचर डिस्प्ले, 4-वे एयरफ्लो, R32 इको-फ्रेंडली रेफ्रिजरेंट और आई फील टेक्नोलॉजी दी गई है।
टीसीएल P715 4K यूएचडी टीवी
टीसीएल P715 4K यूएचडी टीवी की डिस्प्ले की बात की जाए तो टीसीएल P715 4K यूएचडी टीवी में 43 इंच और 55 इंच की डिस्प्ले दी गई है। इस 4K यूएचडी टीवी मॉडल में हाइटेक डिस्प्ले टेक्नोलॉजी दी गई हैं। इसमें दी गई डायनेमिक कलर इंहैंसमेंट, माइक्रो डिमिंग और 4के अपस्केलिंग के जरिए यूजर्स को शानदार वीडियो और पिक्चर क्वालिटी मिलती है। इसमें हैंड्स-फ्री वॉयस कंट्रोल दिया गया है, जिससे डिवाइस को बेहतरीन तरीके से कंट्रोल कर सकते हैं। टीवी को अन्य स्मार्ट होम डिवाइस से कनेक्ट किया जा सकता है। बात करें कीमत की तो 43 इंच टीवी की कीमत 33,990 रुपये है। वहीं 55 इंच टीवी की कीमत 47,990 रुपये है।
फ्री मिल रहा 8,990 रुपये वाला टीसीएल साउंडबार
डिस्प्ले की बात की जाए तो टीसीएल C715 4K क्यूएलईडी टीवी में 55 इंच और 65 इंच की डिस्प्ले दी गई है। इस क्यूएलईडी टीवी क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी, डॉल्बी विजन, HDR 10+ और IPQ इंजिन दिया गया है जो कि लंबे समय तक टीवी देखने के अनुभव के लिए बेहतरीन है। इस टीवी में टीसीएल का इन-हाउस AI-इन फीचर बिल्ट-इन है। इसके जरिए घर में स्मार्ट इंटरकनेक्टिविटी मिलेगी। यानी कि टीवी को अन्य स्मार्ट होम डिवाइस से कनेक्ट किया जा सकता है। कीमत की बात की जाए तो 55 इंच टीवी की शुरुआती कीमत 54,990 रुपये है। वहीं 65 इंच टीवी की शुरुआती कीमत 60,990 रुपये है। वहीं इस वेरिएंट के साथ टीसीएल साउंडबार भी फ्री मिलता है, जिसकी कीमत 8,990 रुपये है।
टीसीएल C815 4K क्यूएलईडी टीवी
डिस्प्ले की बात की जाए तो टीसीएल C815 4K क्यूएलईडी टीवी में 55 इंच की डिस्प्ले दी गई है। इस क्यूएलईडी टीवी में क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी, डॉल्बी विजन, HDR 10+ और MIMC दी गई है जो कि एक्शन से भरपूर शो और फिल्में देखने के लिए बेहतरीन है। इसके जरिए घर में स्मार्ट इंटरकनेक्टिविटी मिलेगी। यानी कि टीवी को अन्य स्मार्ट होम डिवाइस से कनेक्ट किया जा सकता है और एक साथ ही ऑपरेट किया जा सकता है।कीमत की बात की जाए तो 55 इंच टीवी की शुरुआती कीमत 79,990 रुपये है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान किसानों के लिए अपडेट! कब आएगी 6वीं किस्त, ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस

Gold Rate Today: होली पर सस्ता हुआ सोना-चांदी का भाव, जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Gold Price Today: मिडिल ईस्ट जंग के बीच सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

PM Kisan Yojana: किसानों के लिए सुनहरा मौका! PM Kisan योजना से पाएं 3000 रुपए महीना, ऐसे भरें फॉर्म

Silver Price Today: 9 मार्च को चांदी की कीमत में आई गिरावट...35,000 टूटे भाव, जानिए 1 किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications