IPO से पैसा कमाने की सोच रहे, तो TBO Tek Ltd के पब्लिक इश्यू में पैसा लगा सकते हैं. IPO 8 से 10 मई तक खुला रहेगा. करीब 18 साल पुरानी कंपनी ट्रैवल इंडस्ट्री में है, जो पब्लिक इश्यू के जरिए 1550 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है. दूसरे दिन दोपहर 2 बजे तक इश्यू करीब 3 गुना तक भर चुका है. IPO बंद होने के बाद 13 मई को शेयरों का अलॉटमेंट होगा. DRHP फाइलिंग के मुताबिक 31 मार्च 2023 से 31 मार्च 2023 के बीच मुनाफा 340% और रेवेन्यू 112% बढ़ा. IPO के लिए मुख्य रजिस्ट्रार Kfin Technologies Limited है.
हर लॉट में मिलेंगे 16 शेयर
IPO में रिटेल निवेशक कम से कम एक लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं, जिसमें 16 शेयर मिलेंगे. इसके लिए 14720 रुपए का भुगतान करना होगा. बोली लगाने की अधिकतम राशि 191360 रुपए है, जिसमें 13 लॉट में मिलेंगे. कंपनी ने एंकर बुक के जरिए 7 मई को 696.51 करोड़ रुपए जुटाए. एंकर निवेशकों में अबू धाबी इनवेस्टमेंट अथॉरिटी, गवर्मेंट पेंशन फंड ग्लोबल, HSBC ग्लोबल, ब्लैकरॉक ग्लोबल फंड्स, ICICI Pru MF, निप्पॉन लाइफ इंडिया, SBI MFs, समेत DSP मल्टीकैप फंड और अन्य शामिल हैं.

TBO Tek IPO से जुड़ी बातें
- 8 से 10 मई तक खुला रहेगा
- प्राइस बैंड: 875-920 रुपए प्रति शेयर
- लॉट साइज: 16 शेयर
- इश्यू साइज: 1550.81 करोड़ रुपए
- फ्रेश इश्यू: 400 करोड़ रुपए
- OFS: 1150.81 करोड़ रुपए
- लिस्टिंग डेट: 15 मई, 2024
TBO Tek IPO में पैसा लगाएं
TBO Tek IPO पर घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने बुलिश राय दी है. ब्रोकरेज फर्म ने पब्लिक इश्यू को सब्सक्रइब करने की सलाह दी है. निवेशकों को इसमें लिस्टिंग गेन में मुनाफा मिल सकता है. ये कंपनी ग्लोबल ट्रैवल सप्लाई के लिए एक शॉप है, जहां सभी सर्विसेज मिलेंगी. IPO में कंपनी 16,856,623 शेयर जारी करेगी, जिसमें फ्रेश इश्यू में 4,347,826 शेयर और OFS में 12,508,797 शेयर जारी होंगे. OFS में प्रोमोटर्स और मौजूदा निवेशक हिस्सा बिक्री करेंगे.
TBO Tek IPO में रिजर्व है ये हिस्सा
TBO Tek IPO में क्वालिफायड इंस्टीट्युशनल बायर्स यानी QIB के लिए 29.94% हिस्सा रिजर्व है. नॉन-इस्टीट्युशनल इनवेस्टर्स यानी NII के लिए 14.97% हिस्सा रिजर्व है. रिटेल निवेशकों के लिए 9.98% हिस्सा रिजर्व है. कर्मचारियों के लिए कंपनी ने IPO में 0.19% हिस्सा रिजर्व रखा है. Ankush Nijhawan, Gaurav Bhatnagar, Manish Dhingra, और Arjun Nijhawan कंपनी के प्रोमोटर्स हैं. प्री-IPO में प्रोमोटर्स की हिस्सेदारी 51.26% रही.
TBO Tek IPO Subscription Status
कैटेगरी सब्सक्रिप्शन (गुना)
QIB 0.04
NII 4.61
रिटेल 7.38
कर्मचारी 5.10
कुल 2.63
ग्रे मार्केट में चमका TBO Tek का शेयर
TBO Tek का शेयर ग्रे मार्केट में जोरदार तेजी दिखा रहा है. शेयर IPO के प्राइस बैंड से 540 रुपए यानी करीब 58.70% के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है. हालांकि, ग्रे मार्केट एक अनअथरॉइज्ड मार्केट है, जहां किसी कंपनी के शेयर अपनी लिस्टिंग तक ट्रेड करते हैं.
More From GoodReturns

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

1 सितंबर को बदल सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम, बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी बात



Click it and Unblock the Notifications
