TBO Tek IPO Profit: प्राइमरी मार्केट में जोरदार एक्शन है. एक के बाद एक IPO खुल रहे. निवेशक भी हाथोंहाथ ले रहे हैं. यही वजह है कि अच्छे पब्लिक इश्यू पहले दिन ही भर जा रहे. धमाकेदार सब्सक्रिप्शन के बाद IPOs की लिस्टिंग भी अच्छी हो रही है. इसके लिए उदाहरण के तौर पर TBO Tek को देखा जा सकता है. शेयर 15 मई को NSE और BSE पर बंपर प्रीमियम पर लिस्ट हुआ. निवेशकों को लिस्टिंग डे पर ही तगड़ी कमाई हो गई है.
TBO Tek IPO की बंपर लिस्टिंग
TBO Tek की एंट्री इक्विटी मार्केट में धमाकेदार रही. शेयर NSE पर 1,426 रुपए के भाव पर लिस्ट हुआ. BSE पर 1380 रुपए के भाव पर लिस्ट हुआ है. जबकि इश्यू प्राइस 920 रुपए प्रति शेयर का रहा. यानी शेयर की लिस्टिंग इश्यू प्राइस के मुकाबले 55% प्रीमियम पर हुआ है. इंट्राडे में कारोबार के दौरान शेयर का भाव 1,455.95 रुपए का हाई भी बनाया.
TBO Tek IPO लिस्टिंग से तगड़ा मुनाफा
TBO Tek IPO में जिन निवेशकों को शेयर अलॉट हुए उनकी चांदी रही. शेयर दमदार लिस्टिंग के बाद तेजी दिखाया. लिस्टिंग डे पर शेयर में तूफानी तेजी रही. 52% के प्रीमियम पर लिस्टिंग के बाद भी शेयर करीब 3% उछला. इंट्राडे में तेजी से निवेशकों को हर लॉट में 8560 रुपए तक का मुनाफा हुआ. क्योंकि निवेशकों को एक लॉट में 16 शेयर मिले. लिस्टिंग इश्यू प्राइस 920 रुपए के मुकाबले 506 रुपए ऊपर लिस्ट हुआ. इंट्राडे में 1455 रुपए तक उछला. यानी प्रति शेयर 536 रुपए का मुनाफा हुआ.

TBO Tek IPO को भी मिला तगड़ा रिस्पांस
कैटेगरी सब्सक्रिप्शन (गुना)
QIB 125.51
NII 50.60
रिटेल 25.72
कर्मचारी 17.81
कुल 86.69
TBO Tek का कारोबार
TBO Tek की शुरुआत साल 2006 में हुई. पहले कंपनी का नाम टेक ट्रेवल्स प्राइवेट लिमिटेड था. ये कंपनी एक ट्रैवल डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म है, जो ग्राहकों को उनकी जरूरत के लिहाज से ट्रैवल इनवेंट्री ऑफर करता है. इसके अलावा फॉरेन करेंसी समेत करेंसी की वाइड रेंड पेश करती है. साथ ही ट्रेवल बिजजनेस सप्लायर्स जैसे होटल, एयरलाइन, रेंटल कार, क्रूज, इंश्योरेंस, रेल कंपनी, रिटेल कस्टमर के लिए ट्रैवल बिजनेस सॉल्युशन का कारोबार भी करती है.
TBO Tek ऑनलाइन ट्रैवल कंपनियों, ऑपरेटर्स, ट्रैवल मैनेजमेंट कंपनियों, सुपर एप्स को टू साइडेड टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म के जरिए सप्लायर्स और कस्टमर्स को कनेक्ट करने योग्य बनाती है. कुल मिलाकर ये कंपनी ट्रैवल इंडस्ट्री में वन स्टॉप सॉल्युशन है.
More From GoodReturns

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े: क्या अब बाहर का खाना होगा महंगा?

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?



Click it and Unblock the Notifications
