नई दिल्ली, मई 2। करदाताओं के लिए सरकार ने एक राहत भरा ऐलान किया है। सरकार ने मासिक रिटर्न जीएसटीआर-3 बी और मार्च-अप्रैल के महीनों के लिए टैक्स भुगतान में देरी करने वालों के लिए लेट फीस माफ कर दी है। इतना ही नहीं देर से टैक्स भरने वालों के लिए ब्याज दरों में भी कटौती की है। सरकार ने 5 करोड़ रुपये से अधिक के टर्नओवर वाले करदाताओं को मंथली समरी रिटर्न जीएसटीआर-3 बी दाखिल करने के लिए 15 दिन का अतिरिक्त समय दिया है। ऐसे करदाता बिना किसी लेट फीस का भुगतान किए इन 15 दिनों में टैक्स जमा कर सकते हैं।

इन्हें मिला 30 दिन का समय
जिनका टर्नओवर पिछले वित्त वर्ष में 5 करोड़ रु तक का उन्हें मार्च और अप्रैल का 3बी रिटर्न दाखिल करने के लिए 30 अतिरिक्त दिनों का समय दिया गया है। इन लोगों को न तो लेट फीस भरनी होगी और न ही कोई ब्याज। इन करदाताओं के लिए शुरुआती 15 दिन ब्याज दर शून्य होगी। उसके बाद के 15 दिनों के लिए ब्याज दर 9 फीसदी होगी। फिर 30 दिन बाद ब्याज दर 18 फीसदी वसूली जाएगी।
जानिए कब तक है मौका
केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने 1 मई को अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि ये छूट 18 अप्रैल से लागू होंगी। साथ ही अप्रैल सेल्स रिटर्न जीएसटीआर-1 दाखिल करने की तय तारीख को 11 मई की मूल तारीख से बढ़ा कर 26 मई कर दिया गया है। इसके अलावा बिक्री रिटर्न जीएसटीआर-4 दाखिल करने वाले कंपोजिशन डीलर्स के लिए, 31 मार्च 2021 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष के लिए रिटर्न भरने की समयसीमा को 31 मई तक एक महीने के लिए बढ़ा दिया गया है।
मिली बड़ी राहत
इससे पहले वित्त वर्ष 2019-20 के लिए लेट या रिवाइज्ड इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) जमा करने की अंतिम तारीख को बढ़ा दिया गया है। अब लोग 31 मई 2021 तक यह जमा कर सकेंगे। महामारी के बढ़ते प्राकोप के चलते टैक्सपेयर्स को राहत देने का यह फैसला किया गया है। हालांकि वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) भरने की तारीख नहीं बदली है। यह आईटीआर 31 जुलाई तक ही फाइल करना है। इस तारीख तक इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने पर आपको कोई आतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।
More From GoodReturns

20 जुलाई को ITR फाइल किया था? आज खत्म हो रही है ई-वेरिफिकेशन की डेडलाइन, तुरंत निपटाएं काम

GSTR-3B फाइलिंग की डेडलाइन कल: देरी की तो लगेगा भारी जुर्माना और ब्याज

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत



Click it and Unblock the Notifications