Taxi Booking from the Airport: कैब कंपनियां जैसे ओला, उबर, ब्लूस्मार्ट और बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (बीआईएएल) के बीच एग्रीमेंट हुआ है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हवाईअड्डा संचालक(एयरपोर्ट ऑपरेटर) को प्रत्येक सवारी पर एक निश्चित शुल्क का भुगतान किया जाता है।
यह शुल्क कैब एग्रीगेटर्स द्वारा अपने यात्रियों को एयरपोर्ट पिकअप शुल्क के रूप में दिया जाता है।

यात्रियों को भरना पड़ेगा ज्यादा शुल्क
यात्रियों के लिए बेंगलुरु हवाई अड्डे से टैक्सी की सवारी महंगी होने वाली है, आपको बता दें कि आने वाले दिनों में उपयोगकर्ता हवाई अड्डे से टैक्सी बुकिंग करते हैं तो कैब सर्विसेस ऐप्स जैसे ओला उबर आदि प्लेटफार्मों द्वारा लगाए जाने वाले प्रति सवारी पिकअप शुल्क में 30-40% की वृद्धि होने की उम्मीद है।
इससे आम जनता की जेब पर काफी अधिक बोझ बढ़ने की उम्मीद है और लोग कैब की जगह अन्य ट्रांसपोर्ट का भी यूज करना शुरु कर सकते हैं।
ऐसा तब हुआ है जब इन प्लेटफार्मों ने एयरोड्रम परिसर का उपयोग करने के लिए बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (बीआईएएल) के साथ एग्रीमेंट किया है वह रिन्यूअल के लिए है।
यह एग्रीमेंट किया गया है साइन
इन एग्रीमेंट के अनुसार, प्रत्येक प्लेटफ़ॉर्म अलग से बीआईएएल के साथ साइन किया है, हवाईअड्डा संचालक को प्रत्येक सवारी पर एक निश्चित शुल्क का भुगतान किया जाएगा।
यह शुल्क टैक्सी एग्रीगेटर्स द्वारा अपने यात्रियों को एयरपोर्ट पिकअप शुल्क के रूप में दिया जाता है।
आपको बता दें कि वर्तमान में, ओला प्रति यात्रा 172 रुपये शुल्क लेती है, जबकि उबर 187 रुपये और ब्लूस्मार्ट प्रत्येक सवारी के लिए 218 रुपये लेता है।
कैब ड्राइवर कर पाएंगे मुफ्त पार्किंग का उपयोग
नए शुल्क कुछ हफ्तों में प्रभावी हो जाएंगे जो लोगों की जेब पर भारी पड़ेगा। उनके एग्रीमेंट के अनुसार, ओला, उबर और ब्लूस्मार्ट ने बेंगलुरु हवाई अड्डे पर उन्हें पिकअप जोन आवंटित किए हैं।
इसके अलावा, कैब ड्राइवर निर्धारित समय के लिए मुफ्त पार्किंग का उपयोग कर सकते हैं।
एक वरिष्ठ कार्यकारी के अनुसार, प्रत्येक कंपनी एयरपोर्ट के परिचालक के साथ अपनी शर्तों पर बातचीत करती है, जो कि सवारी की मात्रा पर निर्भर करती है और यदि कोई कंपनी हर दिन अधिक संख्या में सवारी करती है, तो प्रति यात्रा शुल्क कम होता है। ऐसे एग्रीमेंट दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और अहमदाबाद जैसे सभी निजी हवाई अड्डों के साथ किए गए हैं।
ईटी के रिपोर्ट के मुताबित एक अन्य व्यक्ति के अनुसार, वर्तमान में बेंगलुरु हवाई अड्डे से 70-75% लोगों को इन तीन प्लेटफार्मों द्वारा सेवा प्रदान की जाती हैं, जबकि बाकी इनड्राइव, शॉफ़र और अन्य टैक्सी कंपनियों द्वारा की जाती हैं, जिन्होंने हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे का उपयोग करने के लिए बीआईएएल के साथ एग्रीमेंट को साइन नहीं किया है।
आपको बता दें कि बीआईएएल का बहुमत अरबपति प्रेम वत्स की फेयरफैक्स होल्डिंग्स के पास है, जिसकी बेंगलुरु हवाई अड्डे का संचालन करने वाली कंपनी में 64% हिस्सेदारी है।
जर्मन फर्म सीमेंस फाइनेंशियल सर्विसेज के पास 10% हिस्सेदारी है, जबकि राज्य के स्वामित्व वाली भारतीय एयरपोर्ट प्राधिकरण और कर्नाटक राज्य औद्योगिक विकास निगम के पास BIAL में 13% हिस्सेदारी है।
ऐप-आधारित एग्रीगेटर्स के अलावा, अन्य टैक्सी ऑपरेटर जिनके पास BIAL के साथ रियायती एग्रीमेंट किया है जिसमें मेगा कैब्स, WTI कैब्स, कारज़ोनरेंट और कर्नाटक राज्य पर्यटन विकास निगम भी शामिल है।
More From GoodReturns

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications