GST : जीएसटी काउंसिल ने ऑनलाइन गेमिंग पर 28 फीसदी जीएसटी के फैसले पर बुधवार को बैठक की। इस बैठक में मुख्य रूप से हार्स रेसिंग, ऑनलाइन गेमिंग और कैसिनो पर 28 फीसदी जीएसटी को लेकर विचार विमर्श किया गया। ऑनलाइन गेमिंग पर 28 फीसदी जीएसटी लगाने का फैसला पिछली बैठक में लिया गया था।
ऑनलाइन गेमिंग पर 28 फीसदी जीएसटी लगाने का लगातार विरोध किया जा रहा था लेकिन आज यानी 2 अगस्त की बैठक में ऑनलाइन गेमिंग की दरों को बरकरार रखने का फैसला लिया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जीएसटी काउंसिल की 51वीं बैठक के बाद मीडिया को संबोधित किया।

इस दौरान बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तरफ से बताया गया कि हार्स रेसिंग, ऑनलाइन गेमिंग और कैसिनो पर 28 फीसदी जीएसटी की समीक्षा अगले 6 महीने में की जाएगी। वित्त मंत्री की तरफ से बताया गया है कि इस बैठक में गोवा, दिल्ली और सिक्किम ने ऑनलाइन गेमिंग पर 28 फीसदी जीएसटी के फैसले की समीक्षा करने की मांग की।
वित्त मंत्री की तरफ से बताया गया है कि वहीं जीएसटी काउंसिल में तमिलनाडु के प्रतिनिधि ने आशंका व्यक्त की कि प्रदेश में ऑनलाइन गेमिंग प्रतिबंधित है। ऐसे में 28 फीसदी टैक्स का वहां कोई मतलब नहीं होगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि एक अक्टूबर से ऑनलाइन गेमिंग पर 28 फीसदी टैक्स दर लागू हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि इसे लागू होने के 6 महीने के बाद एक बार फिर से इस पर रिव्यू किया जाएगा। एंट्री लेवल में फेस वेल्यू पर ही 28 प्रतिशत टैक्स लगेगा।
वित्त मंत्री ने कहा कि काउंसिल ऑनलाइन गेमिंग पर 28 फीसदी जीएसटी लगाने के फैसले की पहले 6 महीने समीक्षा करेगी। इसके बाद इस पर फिर से निर्णय लिया जाएगा। कई जरुरी निर्णय आज की बैठक में लिए गये हैं।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
