नई दिल्ली, मई 29। टैक्स सेविंग म्यूचुअल फंड, जिन्हें इक्विटी लिंक्ड सेविंग्स स्कीम (ईएलएसएस) के नाम से जाना जाता है, निवेशकों के बीच बहुत लोकप्रिय हैं। पिछले कुछ वर्षों में इन ईएलएसएस फंड्स में से कुछ का फंड काफी बढ़ा है क्योंकि निवेशकों को इन फंड्स में टैक्स सेविंग्स के साथ-साथ बढ़िया रिटर्न कमाने का भी अवसर मिलता है। आगे हम आपको बताएंगे इन फंड्स की डिटेल। साथ ही जानेंगे 3 ऐसे फंड्स के बारे में, जिन्होंने निवेशकों को एक साल में 82 फीसदी तक रिटर्न दिया है।
क्या होते हैं ईएलएसएस फंड
इक्विटी लिंक्ड सेविंग्स फंड भी म्यूचुअल फंड स्कीम हैं, जिन्हें एसेट मैनेजमेंट कंपनियों द्वारा ही मैनेज किया जाता है। ये आपके पैसे को इक्विटी में निवेश करती हैं। इसका मतलब है कि आपके रिटर्न की गारंटी नहीं है और ये अस्थिर हो सकते हैं। हालांकि इन स्कीम में आपको आयकर अधिनियम की धारा 80 सी के तहत टैक्स बेनेफिट मिलता है। निवेश की गई 1.5 लाख रुपये तक राशि टैक्स बेनेफिट के योग्य होती है। हालांकि ध्यान देने वाली एक महत्वपूर्ण बात यह है कि होने वाली इनकम टैक्स फ्री नहीं होती। इस पर 10 फीसदी लॉन्ग टर्म कैपिटल गैन टैक्स लगता है।
3 साल का लॉक इन पीरियड
ईएलएसएस पर 3 साल की लॉक-इन अवधि होती है। दिलचस्प बात यह है कि पीपीएफ, यूलिप या कर बचत बैंक वाली डिपॉजिट के मुकाबले ईएलएसएस पर लॉक-इन अवधि सबसे कम होती है। इनमें सबसे कम 5 साल की लॉक-इन अवधि होती है। हालांकि, बैंक जमा और पीपीएफ पर रिटर्न निश्चित होता है। फिर भी ईएलएसएस में बेहतर रिटर्न की उम्मीद ज्यादा होती है। आगे जानिए बेस्ट 3 ईएलएसएस फंड्स के बारे में।
केनरा रोबेको इक्विटी टैक्स सेवर फंड
केनरा रोबेको इक्विटी टैक्स सेवर फंड रिटर्न के मामले में बहुत अच्छा रहा है। बाकी कई अन्य इक्विटी म्यूचुअल फंडों के उलट ये फंड का एक बहुत ही विविध पोर्टफोलियो वाला है। बैंक की शीर्ष 5 होल्डिंग्स में इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, लार्सन एंड टुब्रो और टाटा स्टील जैसे नाम शामिल हैं। इनमें टाटा स्टील जैसा एक स्टील स्टॉक भी है। फंड का 1 साल का रिटर्न 69 फीसदी रहा है, जबकि तीन साल का सालाना रिटर्न 18% है और 5 साल का रिटर्न सालाना आधार पर 17% रहा है।
मिरे एसेट टैक्स सेवर फंड
अधिकतर अन्य फंडों की तरह मिरे एसेट टैक्स सेवर फंड ने पिछले 1 साल में अच्छा रिटर्न दिया है। इस फंड का 1 साल का रिटर्न 82 फीसदी रहा है, जबकि 3 साल का रिटर्न 20 फीसदी है और 5 साल का रिटर्न सालाना आधार पर 22 फीसदी रहा है। बाकी ईएलएसएस की तरह इस फंड ने ज्यादातर पैसा लार्जकैप शेयरों में निवेश किया है, जिसमें एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, एक्सिस बैंक और इंफोसिस जैसे नाम शामिल हैं।
बीओआई एक्सा टैक्स एडवांटेज फंड
यह एक और फंड है जिसने लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न दिया है। इसे क्रिसिल से 5-स्टार रेटिंग मिली है। इसके अलावा वैल्यू रिसर्च ने इसे 4-स्टार रेटिंग दी है। इस फंड का 1 साल का रिटर्न 80% है, जबकि 3 साल का सालाना रिटर्न 15% के करीब है और 5 साल का रिटर्न सालाना आधार पर 18% है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
