नई दिल्ली। देश में लॉकडाउन खुले हुए अभी 8 दिन ही हुए हैं, लेकिन इस बीच पेट्रोल और डीजल के रेट में 4 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा की तेजी आ चुकी है। दरअसल सरकार ने लॉकडाउन के दौरान पेट्रोल और डीजल की रोज होने वाली समीक्षा को रोक दिया था। यही कारण था कि पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ। यह अगल बात है कि अगर रोज समीक्षा होती रहती तो पेट्रोल और डीजल करीब 10 रुपये प्रति लीटर तक सस्ता हो जाता। इसका कारण है कि इस दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 10 डॉलर के नीचे तक आ गई थी। वैसे अगर सरकार ने लॉकडाउन के दौरान दो बार टैक्स न बढ़ाया होता तो आज दिल्ली में पेट्रोल जहां 62.78 रुपये प्रति लीटर होता, वहीं डीजल 58.03 रुपये प्रति लीटर मिल रहा होता। आइये जानते हैं कैसे पेट्रोल इतना महंगा हो गया है।
सरकार ने बढ़ा दिया टैक्स
इस बीच लॉकडाउन के दौरान सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर इतना ही टैक्स बढ़ा दिया, जितना लोगों को राहत मिल सकती थी। ऐसे में पेट्रोल और डीजल का रेट वहीं पर फिक्स हो गया। इसके बाद जब रोज की समीक्षा शुरू हुई तो कच्चे तेल के रेट बढ़ते ही पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने लगे। हालात यह हो गई है कि केवल आठ दिनों में ही पेट्रोल और डीजल 4 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा महंगा हो चुका है। आज यानी 14 जून को ही जहां पेट्रोल की कीमतों में 62 पैसा प्रति लीटर और वहीं डीजल की कीमतों में 64 पैसा प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की गई है। रिपोर्ट के मुताबकि, आने वाले दिनों में तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल के दाम और बढ़ा सकती हैं क्योंकि अप्रैल के निचले स्तर के मुकाबले कच्चे तेल की कीमतें डबल हो चुकी हैं। पिछले 8 दिनों में पेट्रोल के दामों में 4.52 रुपये प्रति लीटर और डीजल की दर में 4.64 रुपये लीटर की वृद्धि हो चुकी है।
लॉकडाउन के दौरान इतना बढ़ा टैक्स
लॉकडाउन के दौरान 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिया गया था। उसके बाद तेल कंपनियों इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड ने कीमतों की दैनिक समीक्षा रोक दी थी। उसके बाद सरकार ने फिर 5 मई 2020 को पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 10 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 13 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिया थ। 2 बार उत्पाद शुल्क बढ़ाने से सरकार को 2 लाख करोड़ रुपए का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होने का अनुमान है।
टैक्स न बढ़ता तो कितना आज पेट्रोल का रेट
जैसा कि ऊपर बताया गया है कि पेट्रोल पर जहां लॉकडाउन के दौरान 13 रुपये का टैक्स बढ़ा है, वहीं डीजल पर यह टैक्स 16 रुपये प्रति लीटर बढ़ाया गया है। वहीं अगर दिल्ली में आज यानी 14 अप्रैल 2020 का पेट्रोल का रेट देखा जाए तो यह 75.78 रुपये प्रति लीटर है। इसमें से अगर लॉकडाउन के दौरान बढ़े हुए 13 रुपये टैक्स को घटा दिया जाए तो दिल्ली में पेट्रोल का आज का रेट 62.78 रुपये प्रति लीटर होता। इसी प्रकार आज का डीजल का रेट दिल्ली में देखा जाए तो यह 74.03 रुपये प्रति लीटर है। लेकिन अगर इसमें से लॉकडाउन के दौरान बढे हुए टैक्स यानी 16 रुपये को घटा दिया जाए तो आज दिल्ली में इसका रेट 58.03 रुपये प्रति लीटर होता। यहां पर एक बात और ध्यान रखने की है कि कई राज्यों ने भी पेट्रोल और डीजल पर अलग अलग टैक्स बढ़ाया है।
ये हैं आज के देश के महानगरों में पेट्रोल और डीजल के रेट
-दिल्ली में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 75.78 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 74.03 रुपये प्रति लीटर पर है।
-कोलकाता में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 77.64 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 69.80 रुपये प्रति लीटर पर है।
-मुम्बई में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 82.70 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 72.64 रुपये प्रति लीटर पर है।
-चेन्नई में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 79.53 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 72.18 रुपये प्रति लीटर पर है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें



Click it and Unblock the Notifications