Tax filing on Jio Finance app: जियोफाइनेंस ऐप पर एक नए डिजिटल फीचर के साथ टैक्स फाइल करना और उसकी प्लानिंग करना अब और भी आसान हो गया है। ऐप का यह नया फीचर यूजर्स को स्टेप-बाय-स्टेप गाइड देगा, जिससे उन्हें सही टैक्स सिस्टम चुनने और ज्यादा कटौती लेने में मदद मिलेगी।

जियो फाइनेंशियल का बयान
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (JFSL) के एक बयान के अनुसार- भारत में टैक्सपेयर्स को सुविधा देने के लिए, जियोफाइनेंस ऐप पर एक फीचर-पैक टैक्स प्लानिंग और फाइलिंग मॉड्यूल पेश किया गया है। JFSL एक इंडियन फाइनेंस सर्विस कंपनी है जो डिजिटल-फर्स्ट फाइनेंशियल समाधानों की एक चेन देती है।
इसमें आगे कहा गया है कि नई सर्विस को भारत के लोगों के लिए टैक्स प्लानिंग और इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करना अधिक आसान, सुव्यवस्थित और अधिक किफायती बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।
बयान में कहा गया है कि इसे टैक्सबडी के साथ साझेदारी में विकसित किया गया है, जो एक ऑनलाइन टैक्स फाइलिंग और सलाहकार सेवा है।
सिर्फ 24 रुपये में होगा काम
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (JFSL) ने कहा कि टैक्सपेयर अपने रिटर्न फाइल करने के लिए जियोफाइनेंस ऐप की हेल्प ले सकते हैं क्योंकि कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म पर प्लानिंग और फाइलिंग मॉड्यूल लॉन्च किया है।
टैक्स फाइलिंग सुविधा यूजर को या तो खुद रिटर्न फाइल करने या एक्सपर्ट की हेल्प से फाइलिंग का विकल्प चुनने की अनुमति देती है, जिसमें सेल्फ-सर्विस ऑप्शन के लिए 24 रुपये से शुरू होने वाली योजनाएं और एक्सपर्ट ऑप्शन के लिए 999 रुपये हैं।
मॉड्यूल में दो मेन फिचर शामिल हैं - टैक्स प्लानर और टैक्स फाइलिंग। टैक्स फाइलिंग सुविधा सामान्य चुनौतियों जैसे पुरानी और नई कर व्यवस्थाओं के बीच भ्रम को दूर करने के लिए डिजाइन की गई है, जिससे ग्राहकों को 80 सी और 80 डी जैसी धाराओं के तहत कटौती सुनिश्चित करके कर बचाने में मदद मिलती है और महंगे इंटरमीडिएट पर ज्यादा निर्भरता समाप्त होती है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications