Tatkal Ticket Booking: हाल ही में सोशल मीडिया पर यह खबर फैल रही थी कि रेलवे ने तत्काल टिकट की बुकिंग का समय बदल दिया है। इस खबर के बाद से ही लोगों के मन में सवाल बना हुआ था कि आगे का रेलवे का क्या प्लान रहने वाला है। लेकिन अब IRCTC ने साफ कर दिया है कि Tatkal और Premium Tatkal टिकट बुकिंग टाइम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

सोशल मीडिया पर फैली थी अफवाह
IRCTC ने यह स्पष्टीकरण सोशल मीडिया पर उन पोस्ट्स के जवाब में दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि AC और Non-AC क्लास की Tatkal बुकिंग का समय बदल गया है। साथ ही यह भी दावा किया गया था कि एजेंट्स के लिए भी बुकिंग टाइम अलग कर दिया गया है।
IRCTC ने दी जानकारी
IRCTC ने अपने पोस्ट में लिखा, कुछ सोशल मीडिया पोस्ट्स में Tatkal और Premium Tatkal टिकट के टाइमिंग को लेकर गलत जानकारी दी जा रही है। लेकिन ऐसा कोई बदलाव नहीं हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि एजेंट्स के लिए बुकिंग टाइमिंग में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।
Tatkal टिकट की मौजूदा बुकिंग टाइमिंग क्या है?
AC क्लास के लिए बुकिंग: यात्रा से एक दिन पहले सुबह 10 बजे शुरू होती है। (2A, 3A, CC, EC, 3E क्लास) Non-AC क्लास के लिए बुकिंग: यात्रा से एक दिन पहले सुबह 11 बजे शुरू होती है। (SL, FC, 2S क्लास) Tatkal सुविधा First AC क्लास के लिए उपलब्ध नहीं है।
Tatkal टिकट कहां से बुक करें?
Tatkal टिकट यात्रा से ठीक एक दिन पहले जल्दी बुकिंग के लिए होता है। यात्री इसे IRCTC की वेबसाइट या मोबाइल ऐप से बुक कर सकते हैं। इन टिकटों की संख्या सीमित होती है और इनका किराया सामान्य टिकट से ज्यादा होता है।
Tatkal चार्ज कितना लगता है?
Second Class: बेसिक किराए का 10%
बाकी क्लासेस: बेसिक किराए का 30%
ध्यान दें कि यह चार्ज एक तय मिनिमम और मैक्सिमम लिमिट के तहत होता है।
Tatkal टिकट कैंसल करने पर रिफंड मिलेगा या नहीं?
अगर Tatkal टिकट कन्फर्म है, तो उसे कैंसल करने पर कोई रिफंड नहीं मिलता। हालांकि, अगर टिकट वेटिंग लिस्ट में है, या कुछ विशेष कारणों से कैंसिल किया जाता है, तो रेलवे नियमों के अनुसार कुछ चार्ज काटकर रिफंड दिया जा सकता है।
बुकिंग के लिए कौन सा प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करें?
IRCTC ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे Tatkal टिकट की बुकिंग और जानकारी के लिए सिर्फ IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट या ऐप का ही इस्तेमाल करें। एक PNR पर अधिकतम 4 यात्री Tatkal में बुक किए जा सकते हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
