
Tata Price List : टाटा मोटर्स ने ऐलान कर दिया है कि यह पैसेंजर व्हीकल्स के अपने इंटरनल कंबस्शन इंजन (आईसीई) पोर्टफोलियो की कीमतों में वृद्धि करेगी। कंपनी ने कीमतों में बढ़ोतरी के लिए रेगुलेटरी बदलाव और बढ़ती लागत का हवाल दिया है। 1 फरवरी, 2023 से वैरिएंट और मॉडल के आधार पर वेटेज एवरेज इंक्रीज 1.2 प्रतिशत होगा। यानी कंपनी 1.2 फीसदी तक की बढ़ोतरी करेगी। टाटा मोटर्स का कहना है कि कंपनी इन बढ़ी हुई लागतों का एक बड़ा हिस्सा खुद वहन करेगी, मगर कुछ बोझ उपभोक्ताओं पर डालने की तैयारी है। यदि आप टाटा मोटर्स की कोई कार खरीदना चाहते हैं तो ये समय अच्छा रहेगा, वरना 1 फरवरी इसकी कारें महंगी हो जाएंगी। आगे चेक करें टाटा मोटर्स की पूरी प्राइस लिस्ट।
टाटा कारों की मौजूदा प्राइस लिस्ट :
ये हैं टाटा की सबसे सस्ती कारें :
- टाटा टियागो : शुरुआती कीमत 5.44 लाख रुपये
- टाटा पंच : शुरुआती कीमत 6 लाख रुपये
- टाटा टिगोर : शुरुआती कीमत 6.09 लाख रुपये
- टाटा अल्ट्रॉज : शुरुआती कीमत 6.34 लाख रुपये
टाटा की 8 लाख रु से सस्ती कारें :
- टाटा टियागो एनआरजी : शुरुआती कीमत 6.50 लाख रुपये
- टाटा नेक्सन : शुरुआती कीमत 7.69 लाख रुपये
टाटा की 15 लाख रु तक कीमत वाली कारें :
- टाटा टियागो ईवी : शुरुआती कीमत 8.49 लाख रुपये
- टाटा टिगोर ईवी : शुरुआती कीमत 12.49 लाख रुपये
- टाटा हैरियर : शुरुआती कीमत 14.79 लाख रुपये
- टाटा नेक्सन ईवी प्राइम : शुरुआती कीमत 14.99 लाख रु
ये हैं टाटा की सबसे महंगी कारें :
- टाटा सफारी : शुरुआती कीमत 15.45 लाख रुपये
- टाटा नेक्सन ईवी मैक्स : शुरुआती कीमत 18.34 लाख रु
टाटा की आने वाली कारें :
- टाटा नेक्सन सीएनजी : अनुमानित कीमत 8 लाख रुपये
- टाटा अल्ट्रॉज ईवी : अनुमानित कीमत 12 लाख रुपये
- टाटा कर्व ईवी कंसेप्ट : अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये
- टाटा अविन्या : अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये
2023 में दूसरी बार बढ़ोतरी
टाटा की भारत में पैसेंजर व्हीकल की सबसे बड़े निर्माताओं में से एक है। इसके पास बाज़ार में कारों और एसयूवी की एक बड़ी रेंज है। कंपनी के पोर्टफोलियो में टाटा नेक्सन, टाटा अल्ट्रॉज, टाटा टियागो और टाटा हैरियर जैसे लोकप्रिय मॉडल शामिल हैं। जनवरी में टाटा ने कीमतों में बदला किया था, उसके बाद यह 2023 की दूसरी वृद्धि है। टाटा कारों की कीमत 5.44 लाख रुपये से शुरू होती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications