नयी दिल्ली। सरकार, आरबीआई और फिल्मी तथा खेल जगत के सितारों के बाद टाटा ट्रस्ट ने भी कोरोना से निपटने के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। टाटा समूह के टाटा ट्रस्ट ने 500 करोड़ रुपये की सहायता देने का ऐलान किया है। टाटा ट्रस्ट की तरफ से ये मदद कोरोनावायरस और लॉकडाउन के कारण सभी प्रभावित समुदायों को पहुंचाई जाएगी। इस फंड का उपयोग फ्रंटलाइन पर मेडिकल कर्मियों के लिए व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों, बढ़ते मामलों के इलाज के लिए श्वसन प्रणाली, प्रति व्यक्ति परीक्षण बढ़ाने के लिए टेस्ट किट, संक्रमित रोगियों के लिए मॉड्यूलर उपचार सुविधाओं की स्थापना, ज्ञान प्रबंधन और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण तथा आम लोगों के लिए किया जाएगा।

मौजूदा स्थिति गंभीर चिंता का विषय
मामले पर रतन टाटा ने टिप्पणी करते हुए कहा भारत और दुनिया भर में स्थिति गंभीर चिंता का विषय है और इसके लिए तत्काल कार्रवाई की जरूरत है। टाटा ट्रस्ट और टाटा समूह की कंपनियों ने पहले भी देश की जरूरतों को पूरा किया है। इस समय की आवश्यकता किसी भी और समय से अधिक है। इस असाधारण कठिन समय में, मेरा मानना है कि तत्काल आपातकालीन संसाधनों को कोरोनावायरस संकट से निपटने के लिए तैनात करने की आवश्यकता है। उनके मुताबिक कोरोनावायरस इंसानों के सामने आई सबसे मुश्किल चुनौती है।
रिलायंस ने भी की है मदद
टाटा ट्रस्ट्स, टाटा संस, टाटा समूह की कंपनियां, प्रतिबद्ध स्थानीय और वैश्विक साझेदार और एकजुट सार्वजनिक स्वास्थ्य सहयोग मंच पर इस संकट से लड़ने के लिए एकजुट हो रही हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी पहले घोषणा कई राहत घोषणाएं कर चुके हैं। इनमें आइसोलेशन सेंटर, एक अस्पताल और महाराष्ट्र सरकार के राहत कोष में 5 करोड़ रुपये की डोनेशन शामिल है। कई एफएमसीजी कंपनियों जैसे आईटीसी, एचयूएल, आरबी और गोदरेज ने भी सरकार के सहयोग के लिए जरूरी सामान और पैसों की मदद दी है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
