
Tata Group ने लिथियम ऑयन बैटरी बनाने के लिए गुजरात में एक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने का फैसला किया है। इसके लिए टाटा ग्रुप 13 हजार करोड़ रु का निवेश करेगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके लिए ग्रुप ने गुजरात सरकार के साथ एक मेमोरंडम ऑफ एसोसिएशन पर हस्ताक्षर किए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया हैं कि शुरुआत में उत्पादन क्षमता 20 गीगावॉट घंटे की होगी।
सीएम भूपेंद्र पटेल की उपस्थिति में गुजरात सरकार और टाटा ग्रुप की सहायता कंपनी अगरतस एनर्जी स्टोरेज सॉल्यूशन के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
इस मैन्युफैक्चरिंग प्लान को लगाने का उद्देश्य भारत में लिथियम-आयन बैटरी की बढ़ती डिमांड को पूरा करना है। कंपनी की तरफ से यह ऐलान उस वक्त किया गया हैं। जब सरकार देश में ईवी को अपनाने में काफी जोर दे रही है।
सीएम ने यह उम्मीद जताई है कि इस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट से प्रदेश में बड़े स्तर में रोजगार पैदा होंगे। इसके साथ ही सीएम ने यह भी उम्मीद जताई है कि यह प्रोजेक्ट के माध्यम से लिथियम-आयन बैटरी बनाने के ईकोसिस्टम को तैयार करने में सहायता करेगा।
मुख्य मंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुजराती में ट्वीट करते किया और कहा है कि गुजरात में भारत की पहली लीथियम-आयन सेल की मैन्युफैक्चरिंग गीगा फैक्ट्री लगाने के लिए गुजरात सरकार और टाटा ग्रुप के बीच एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।
उन्होंने कहा कि यह समझौता प्रदेश की नई इलेक्ट्रॉनिक्स पॉलिसी का नतीजा है। इस समझौते में पहले चरण में 3 हजार करोड़ रु के निवेश से 20 गीगावॉट का प्लांट लगाया जाएगा। यह जो प्लांट लगाया जाएगा। इससे बड़े पैमाने में रोजगार उत्पन्न होंगे।
सीएम ने आगे कहा है कि राज्य सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन को बढ़ाकर कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए प्रतिबद्ध है। इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग बढ़ने से लिथियम-आयन बैटरी की डिमांड भी काफी अधिक बढ़ जाएगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications